शराब पीने से मना करने पर रेस्टोरेंट मालिक को पीटा
Updated at : 11 Sep 2019 6:21 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरांव : स्थानीय स्टेशन रोड में सोमवार की रात रेस्टोरेंट में शराब पीने से मना करने पर युवकों ने रेस्टोरेंट मालिक की पिटाई कर दी. पिटाई के दौरान वह जख्मी हो गया, जिसका इलाज निजी अस्पताल में कराया गया. इस मामले में पीड़ित सिमरी के केशोपुर गांव निवासी सुरेश कुमार यादव ने लालगंज कड़वी निवासी […]
विज्ञापन
डुमरांव : स्थानीय स्टेशन रोड में सोमवार की रात रेस्टोरेंट में शराब पीने से मना करने पर युवकों ने रेस्टोरेंट मालिक की पिटाई कर दी. पिटाई के दौरान वह जख्मी हो गया, जिसका इलाज निजी अस्पताल में कराया गया.
इस मामले में पीड़ित सिमरी के केशोपुर गांव निवासी सुरेश कुमार यादव ने लालगंज कड़वी निवासी अरविंद भर और समीर भर के अलावे चार अज्ञात लोगों के खिलाफ डुमरांव थाने में आवेदन देकर एफआइआर दर्ज कराया है. पुलिस ने मामले को दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है.
घटना को लेकर बताया जाता है कि सोमवार की रात करीब 10 बजे रेस्टोरेंट बंद हो रहा था. इसी दौरान दोनों आरोपित रेस्टोरेंट में बैठकर शराब पीने का प्रयास कर रहे थे. जब वेटरों ने मना किया तो वे उससे उलझ गये यह देख दोनों युवक वहां से चले गये. थोड़ी देर बाद दोनों युवक अपने साथ अन्य चार युवकों के साथ वहां पहुंचे और रेस्टोरेंट मालिक के साथ मारपीट शुरू कर दी गयी.
इस दौरान काउंटर में रखे गये 2500 रुपये नकदी भी लेते गये. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब तक सभी लोग मौके से फरार हो गये थे. इस मामले में रेस्टोरेंट मालिक ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस अनुसंधान कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




