ePaper

जलजमाव से नारकीय बना जीवन, राहगीरों को परेशानी

Updated at : 08 Aug 2019 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
जलजमाव से नारकीय बना जीवन, राहगीरों को परेशानी

नावानगर : प्रखंड के स्थानीय गांव स्थित डुमरांव-बिक्रमगंज पथ पर सड़क के दोनों किनारे बारिश के कारण हुए जलजमाव से आम-आवाम का जीवन नारकीय बन गया है. ज्ञात हो की पूर्व में डुमरांव-बिक्रमगंज पथ के निर्माण के समय सड़क के दोनों किनारे नाले का निर्माण कराया गया. सड़क निर्माण एवं नाले निर्माण के कई वर्षों […]

विज्ञापन
नावानगर : प्रखंड के स्थानीय गांव स्थित डुमरांव-बिक्रमगंज पथ पर सड़क के दोनों किनारे बारिश के कारण हुए जलजमाव से आम-आवाम का जीवन नारकीय बन गया है. ज्ञात हो की पूर्व में डुमरांव-बिक्रमगंज पथ के निर्माण के समय सड़क के दोनों किनारे नाले का निर्माण कराया गया.
सड़क निर्माण एवं नाले निर्माण के कई वर्षों बाद भी नाले के पानी की निकासी सड़क के दोनों तरफ से किसी तरफ द्वारा पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गयी. लिहाजा कई वर्षों में सड़क के दोनों किनारे बना नाला भरकर बजबजा गया.
बारिश से सड़क पर जलजमाव हो गया. बाजार निवासी रोहित ने बताया कि सड़क के दोनों किनारे बने नालों की सफाई तथा सड़क के दोनों ओर से से नाले की पानी की निकासी की बात कई बार संबंधित अधिकारियों से गुहार लगायी, लेकिन प्रशासन द्वारा नाले के दोनों ओर से पानी की निकासी की व्यवस्था आज तक नहीं की गयी.
नाले की सफाई नहीं होने के चलते बारिश से सड़क पर जलजमाव की स्थिति नारकीय बन गयी है. जलजमाव के कारण आम-आवाम सहित बाजारवासियों का जीवन नारकीय बन गया है. ग्रामीणों सहित बाजारवासियों ने नाले की उड़ाही सफाई सहित सड़क किनारे बने नाले के दोनों ओर से अविलंब पानी निकासी की बात प्रशासन से कही है.
गंदे पानी से होकर स्कूल जाते हैं छात्र
राजपुर. प्रखंड के संगरॉव गांव में गांव से रामलीला मैदान तक आने वाले मुख्य गली के पीसीसी पर घरों का गंदा पानी बहता है. गंदा पानी बहने से लगभग 100 मीटर की दूरी पर पूरी तरह से कीचड़ भी जम गया है. कीचड़ जमने के कारण छात्रों और ग्रामीणों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.
इसी रास्ते से होकर बालक प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे प्रत्येक दिन पढ़ने के लिए स्कूल जाते हैं. लेकिन इसके बारे में स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा कोई पहल नहीं किया जा रहा है. इसको लेकर विगत कई माह पहले सरपंच संजय सिंह द्वारा यह मामला एसडीओ के पास भी रखा गया था, जिस पर एसडीओ कृष्णकांत उपाध्याय द्वारा मुखिया को आगाह किया था कि इस समस्या का निराकरण कर दिया जाये.
लेकिन इसके बाद भी अभी तक इस पर कोई पहल नहीं किया गया. जलजमाव होने से संक्रामक बीमारी फैलने की संभावना बनी हुई है. इस संबंध में इस मुहल्ले के ग्रामीण रामजी साह , संजय सिंह, नंद जी यादव ,संतोष साह, सिपाही सिंह, धर्मशीला देवी, तेतरी देवी विद्यालय के प्रधान शिक्षक गौरी शंकर राम ने बताया कि इस रास्ते से गुजरना बहुत ही मुश्किल काम है. अगर इसकी सफाई कर नाली का निर्माण करा दिया जाये तो निश्चित तौर पर इस तरह की समस्या से निजात पाया जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन