बक्सर : रेल फाटक टूटने से एक घंटे ठप रहा ट्रेनों का परिचालन

Updated at : 11 Jun 2019 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
बक्सर :  रेल फाटक टूटने से एक घंटे ठप रहा ट्रेनों का परिचालन

बक्सर : दानापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड के बक्सर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक में एक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गेट का पाइप टूट गया. गेट का पाइप टूटने से क्रॉसिंग के फाटक को बंद करने में परेशानी होने लगी. इस तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने में काफी समय लगा. इसके बाद […]

विज्ञापन

बक्सर : दानापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड के बक्सर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक में एक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गेट का पाइप टूट गया. गेट का पाइप टूटने से क्रॉसिंग के फाटक को बंद करने में परेशानी होने लगी. इस तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने में काफी समय लगा. इसके बाद करीब एक घंटे के बाद परिचालन को शुरू किया गया. इस घटना में आरपीएफ ने पिकअप चालक समेत वाहन को जब्त कर लिया. गिरफ्तार चालक नावानगर थाना क्षेत्र के एैना गांव का रहने वाला अमरजीत प्रसाद बताया जाता है.

बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर करीब एक बजे उक्त ट्रेनों के आगमन की सूचना पर गेटमैन फाटक बंद कर रहा था. तभी बक्सर की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित पिकअप ने गेट में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक पिकअप को लेकर भागना चाहा, लेकिन फाटक पर ड्यूटी दे रहे आरपीएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद दूसरा लोहे का पाइप लगाकर अस्थायी रूप से गेट को बंद किया गया.
इसके लिए रेलवे ने क्रॉसिंग पर मानव बल को लगाया था ताकि ट्रेनों के आवागमन के समय कोई यात्री या वाहन रेलवे लाइन क्रॉस न करे. लिहाजा एक घंटे तक अप और डाउन लाइन का परिचालन बाधित रहा. आरपीएफ इंस्पेक्टर महेंद्र प्रसाद ने बताया कि पिकअप के धक्के से फाटक टूट गया था. गेट को ठीक कर लिया गया है. पिकअप और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
चेनपुलिंग करते एक गिरफ्तार
बक्सर. दानापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड के कारीसाथ-बिहिया रेलवे स्टेशन के बीच श्रमजीवी एक्सप्रेस में चेनपुलिंग करते हुए आरपीएफ ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरपीएफ ने गिरफ्तार युवक को आरा कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर महेंद्र प्रसाद ने बताया कि ट्रेन में एस्कार्ट पार्टी ने कारीसाथ-बिहिया स्टेशन के बीच एक युवक को चेनपुलिंग कर भागते हुए गिरफ्तार किया है. उसे आरा कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन