ePaper

मां के साथ डुमरांव आ रही किशोरी को लगी गोली

Updated at : 23 May 2019 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
मां के साथ डुमरांव आ रही किशोरी को लगी गोली

बक्सर : अपने मां के साथ ऑटो में डुमरांव आ रही एक किशोरी को एक गोली लगने का मामला प्रकाश में आया है. जख्मी किशोरी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज कर घर भेज दिया. घटना की सूचना मिलते ही नया भोजपुर थाना की पुलिस मामले की जांच में […]

विज्ञापन

बक्सर : अपने मां के साथ ऑटो में डुमरांव आ रही एक किशोरी को एक गोली लगने का मामला प्रकाश में आया है. जख्मी किशोरी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज कर घर भेज दिया. घटना की सूचना मिलते ही नया भोजपुर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. जख्मी किशोरी बगेनगोला थाना क्षेत्र के छपरा बड़ारी डेरा गांव के रहने वाले राम लायक सिंह की पुत्री सीता कुमारी बतायी जाती है.

बताया जाता है कि रामलायक सिंह का डुमरांव में घर बना रहा है. उनकी पत्नी, साला और बेटी सीता बुधवार की अहले सुबह डुमरांव के लिए ऑटो से आ रही थी. जैसे ही ऑटो मनपा गांव के समीप पहुंचा, तभी कुछ लड़के एक पीपल के पेड़ के समीप लड़ रहे थे. इसी बीच तीन-चार राउंड गोली चलने की आवाज आयी तभी किशोरी सीता रोने लगी. जब परिजनों ने देखा कि सीता के पैर से खून निकल रहा है.
परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने गोली लगने की बात कही. परिजनों ने इसकी सूचना मुरार थाने को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी. साथ ही अपराधियों को चिह्नित करने में भी जुट गयी. मुरार थानाध्यक्ष मनोज पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है. बहुत जल्द पूरे मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन