बरात से लौटते वक्त पिकअप पलटा एक की गयी जान, तीन लोग जख्मी
Updated at : 21 May 2019 7:46 AM (IST)
विज्ञापन

केसठ : करगहर थाना क्षेत्र के बड़हरी पुल के समीप सोमवार की सुबह लगभग तीन बजे पिकअप वैन चालक के नियंत्रण खोने से पलट गया, जिससे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और छह लोग जख्मी हो गयेे. पिकअप पलटने की तेज आवाज सुनकर वहां पहुंचे आसपास के लोगों ने घायलों को […]
विज्ञापन
केसठ : करगहर थाना क्षेत्र के बड़हरी पुल के समीप सोमवार की सुबह लगभग तीन बजे पिकअप वैन चालक के नियंत्रण खोने से पलट गया, जिससे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और छह लोग जख्मी हो गयेे. पिकअप पलटने की तेज आवाज सुनकर वहां पहुंचे आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया.
जानकारी के अनुसार, तेलियाडीह गांव से करगहर थाना क्षेत्र के तेंदुनी गांव में बरात गयी थी, जिसमें बैंड बाजा वाले ने बरात में सभी रश्म पुरा करने के बाद वहां से सुबह लगभग तीन बजे वापस लौट रहे थे. तब तक बड़हरी पुल पर चढ़ने के दौरान वाहन चालक का संतुलन खो दिया.
जिसे पिकअप वैन नहर में पलट गया, इस दौरान केसठ निवासी विश्वनाथ मुसहर की मौत हो गयी. इसके अलावा तीन लोग घायल हो गये. बरातियों के वाहन से मृतक व घायलों को केसठ पहुंचाया. घायलों का इलाज केसठ स्थित पीएचसी में कराया गया. मौके पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया. घायलों में छोटक मुसहर, बृज बिहारी मुसहर, राजकुमार मुसहर समेत अन्य लोग शामिल हैं.
मुखिया ने दी कबीर अंत्येष्टि की राशि
केसठ पंचायत के मुखिया धनंजय कुमार ने सोमवार को मृतक विश्वनाथ मुसहर की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर शोक जताते हुए कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये दिये.
वहीं पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह उर्फ गामा पहलवान ने बीडीओ प्रभात रंजन से मिलकर पारिवारिक लाभ योजना व सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत मिलने वाली राशि की मांग की है. बीडीओ ने पारिवारिक योजना के तहत बीस हजार रुपये की राशि देने का आश्वासन दिया. इस दौरान प्रमुख उमेश कुमार, समाजसेवी, ललन प्रसाद, सुनील दत्त, कमलेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




