ऑल लाइन इन दिस रूट आर बिजी
Updated at : 23 Apr 2019 6:38 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : आल लाइन इन दिस रूट आर बीजी, यह बात मोबाइल से मोबाइल व बेसिक फोन से मोबाइल पर अपनी से बात करने के दौरान सुनी जा सकती है. जिले में मोबाइल सेवा पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो रही है. लोगों का मोबाइल शो पीस बनकर रह गया है. बक्सर में गत एक […]
विज्ञापन
बक्सर : आल लाइन इन दिस रूट आर बीजी, यह बात मोबाइल से मोबाइल व बेसिक फोन से मोबाइल पर अपनी से बात करने के दौरान सुनी जा सकती है. जिले में मोबाइल सेवा पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो रही है.
लोगों का मोबाइल शो पीस बनकर रह गया है. बक्सर में गत एक पखवारे से बीएसएनएल की मोबाइल फोन सेवा लगभग प्रभावित है.
लीज लाइन व ब्रांड बैंड सेवा भी चरमरा गयी है बीएसएनएल की मोबाइल सेवा का हाल यह है कि यह बक्सर में रोमिंग पकड़ रहा है. यही हाल दियारा इलाके का भी है. मगर अधिकारियों को बीएसएनएल सेवा से कोई मतलब नहीं है.
हालांकि इस बाबत बीएसएनएल के एसडीओ विश्वकर्मा प्रजापति कहते हैं कि ऑप्टिक फाइवर केबल बक्सर-आरा फोरलेन में कई जगह कट गया है. इस कारण रूट का प्रॉब्लम आ रहा है. केबल की तकनीकी गड़बड़ी के कारण सेवा प्रभावित हो रहा है. मोबाइल सेवा प्रभावित होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गयी है.
एक माह से ठप है अग्निशमन कार्यालय का फोन
शहर में बीएसएनएल सेवा पूरी तरह से चरमरा गयी है. शहर में कहने के लिये नाम मात्र के बेसिक टेलीफोन सेवा है. वह भी अधिकांश सरकारी कार्यालयों में. मगर विभाग की उदासीनता के कारण लोग अब बीएसएनएल सेवा लेने से कतरा रहे हैं.
हद तो यह है कि लगभग एक माह से शहर के बाजार समिति स्थित अग्नि शमालय कार्यालय का फोन डेड है. विभाग ने बकायदे इसकी लिखित शिकायत कई बार बीएसएनएल के अधिकारियों से किया है. मगर अभी तक बेसिक सेवा ठीक नहीं की जा सकी.
जबकि शहर से लेकर देहाती क्षेत्रों में अगलगी की हो रही घटनाओं की जानकारी देने के लिये अग्नि शमालय विभाग ने बेसिक सेवा लोगों को उपलब्ध कराया है. लिहाजा अग्नि शमालय कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी मोबाइल सेवा के माध्यम से अगलगी की मिल रही सूचनाओं पर मौके पर पहुंचते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




