बक्सर : पूर्वा एक्सप्रेस में बम होने की सूचना पर ली गयी तलाशी
Updated at : 08 Mar 2019 7:09 AM (IST)
विज्ञापन

पटना\बक्सर : दिल्ली से हावड़ा जा रही पूर्वा एक्सप्रेस में बम होने की सूचना के बाद अफरा-तफरी मच गयी. गुरुवार की अहले सुबह पटना कंट्रोल को सूचना मिली कि पूर्वा एक्सप्रेस में बम है. सूचना मिलते ही जब आरपीएफ के जवान ट्रेन की जानकारी लेने बक्सर स्टेशन पहुंचे, तो ट्रेन खुली चुकी थी. इसके बाद […]
विज्ञापन
पटना\बक्सर : दिल्ली से हावड़ा जा रही पूर्वा एक्सप्रेस में बम होने की सूचना के बाद अफरा-तफरी मच गयी. गुरुवार की अहले सुबह पटना कंट्रोल को सूचना मिली कि पूर्वा एक्सप्रेस में बम है. सूचना मिलते ही जब आरपीएफ के जवान ट्रेन की जानकारी लेने बक्सर स्टेशन पहुंचे, तो ट्रेन खुली चुकी थी.
इसके बाद पटना में जवानों को तैनात कर दिया गया. जैसे ही 11 बजे ट्रेन पटना जंक्शन पहुंची, तो बम निरोधक दस्ता, आरपीएफ व जीआरपी ने ट्रेन को खाली कराया और तलाशी ली गयी. लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला. इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




