पटना से बक्सर तक बनेगा मरीन ड्राइव, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान, बोले- बदलेगी कनेक्टिविटी की तस्वीर
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 25 Mar 2026 5:41 PM
मरीन ड्राइव की तस्वीर, सर्कल में सम्राट चौधरी
Marine Drive In Buxar: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बक्सर में मरीन ड्राइव प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि पटना-कोईलवर से आगे इसे बक्सर तक बढ़ाया जाएगा. जिससे कनेक्टिविटी और विकास को नई रफ्तार मिलेगी.
Marine Drive In Buxar: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बक्सर दौरे के दौरान बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि पटना से कोईलवर तक मरीन ड्राइव बनाने का काम शुरू हो चुका है और अब इसे आगे बढ़ाते हुए कोईलवर से बक्सर तक विस्तारित किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट न सिर्फ कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा, बल्कि गंगा किनारे बसे इलाकों के विकास को भी नई रफ्तार देगा. मरीन ड्राइव बनने के बाद पटना से बक्सर का सफर और आसान और तेज हो जाएगा.
5 घंटे का सफर अब 2 घंटे में
सम्राट चौधरी ने सड़कों में हुए सुधार का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय था जब पटना से बक्सर पहुंचने में 5 घंटे लगते थे और लोग ट्रेन पर निर्भर रहते थे. लेकिन अब डबल इंजन सरकार के कारण यह दूरी घटकर डेढ़ से दो घंटे रह गई है. उन्होंने इसे सरकार की बेहतर योजना और तेजी से हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का परिणाम बताया.
फोरलेन सड़क और गंगा पर नया पुल
डिप्टी सीएम ने बताया कि बक्सर-चौसा सड़क को फोरलेन बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरू हो गया है. इसके अलावा, 2024 के केंद्रीय बजट के तहत बक्सर में गंगा नदी पर फोरलेन पुल का निर्माण भी किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आग्रह पर यह बड़ा प्रोजेक्ट स्वीकृत हुआ, जिससे इलाके की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी.
बक्सर बन रहा इंडस्ट्रियल हब
सम्राट चौधरी ने कहा कि बक्सर अब सिर्फ ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि औद्योगिक रूप से भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने बताया कि यहां सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास और उद्घाटन हो चुका है. जल्द ही बक्सर और डुमरांव बेवरेज इंडस्ट्री के बड़े केंद्र बनेंगे, जहां पेप्सी और कोका-कोला जैसे ब्रांड का उत्पादन होगा.
‘अब मेड इन बक्सर पिएंगे लोग’
रोजगार और निवेश को लेकर उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अब यहां के युवा ‘मेड इन यूएसए’ नहीं, बल्कि बक्सर में बनी कोल्ड ड्रिंक्स पिएंगे. उन्होंने इसे देश की सबसे बड़ी बेवरेज उत्पादन इकाइयों में से एक बताते हुए कहा कि इससे बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे.
पलायन रोकने का बड़ा लक्ष्य
सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य एक करोड़ लोगों को रोजगार देना है, ताकि बिहार से पलायन पूरी तरह रोका जा सके. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की योजना है कि मजदूरी के लिए अब किसी को राज्य से बाहर न जाना पड़े.
Also Read: जज के सामने पवन सिंह बोले- ज्योति संग नहीं रहना, मुझे तलाक चाहिए… सुनवाई में नहीं पहुंची पत्नी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










