बक्सर रेलवे स्टेशन पर रेलयात्रियों का धरना: इटाढ़ी गुमटी खोलने और ओवरब्रिज ध्वस्त जांच की मांग, 10 दिनों में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन तेज

Updated:
विज्ञापन

धरना देते रेलयात्री कल्याण समिति सदस्य

बक्सर रेलवे स्टेशन पर रेलयात्री कल्याण समिति ने इटाढ़ी गुमटी को तत्काल खोलने और ओवरब्रिज की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर धरना दिया. समिति ने चेताया कि 10 दिनों में कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज होगा.

विज्ञापन

Buxar Railway Protest : बक्सर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को रेलयात्री कल्याण समिति, शाखा बक्सर के बैनर तले एकदिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया. पूर्व निर्धारित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और अपनी मांगों को लेकर जोरदार आवाज उठाई.

आपके शहर में

विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा इटाढ़ी गुमटी को तत्काल खोलने तथा उद्घाटन के महज 48 घंटे के भीतर ओवरब्रिज ध्वस्त होने की घटना की उच्चस्तरीय जांच कराना रहा. प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने और रेलवे में व्याप्त कथित कमीशनखोरी की प्रथा को समाप्त करने की मांग की.

धरने की अध्यक्षता शाखा महामंत्री सत्येंद्र नारायण सिंह ने की, जबकि संचालन इमरान खान और वैद्य एस.के. पांडेय ने संयुक्त रूप से किया.

Buxar News : नेताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

धरने को संबोधित करते हुए समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि रेल प्रशासन यात्रियों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है, जिसके कारण इटाढ़ी गुमटी अब तक नहीं खोली गई है. इससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर अंतिम समय तक संघर्ष जारी रहेगा.

बक्सर की सभी खबरें यहां पढ़ें

शाखा संयोजक वीरेंद्र ओझा ने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर गुमटी नहीं खोली गई, तो आंदोलन को और तेज करते हुए रेलवे ट्रैक पर बैठकर धरना दिया जाएगा. सत्येंद्र नारायण सिंह ने भी कहा कि इस मांग को लेकर सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी.

Itadhi Gumti Demand : सुरक्षा के कड़े इंतजाम

धरना-प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आरपीएफ, जीआरपी, एसआईबी और सीआईबी के जवानों की तैनाती की गई थी. इस मौके पर दानापुर मंडल के महामंत्री शैलेश ओझा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बीजेंद्र यादव, सचिव पंकज कुमार पटेल, उपाध्यक्ष कामेंद्र सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

रेलयात्रियों की समस्याओं को लेकर बक्सर में जनआक्रोश स्पष्ट रूप से देखने को मिला. अब देखना होगा कि प्रशासन इन मांगों पर क्या कदम उठाता है, क्योंकि आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र होगा.

Also Read : बक्सर: 17 जुलाई को निकलेगी श्री जगन्नाथ रथ यात्रा, इस्कॉन मंदिर समिति ने बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन को लेकर बनाई योजना


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन