बिहार प्रदेश माध्यमिक शिक्षक महासंघ का जिला सम्मेलन सह चुनाव संपन्न, रेखा देवी अध्यक्ष और हनुमान चौधरी बने सचिव
चुनाव सम्पन्न होने के बाद प्रशन्न मुद्रा मे संघ के सदस्य | Prabhat Khabar Network
बिहार प्रदेश माध्यमिक शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के जिला सम्मेलन में रेखा देवी अध्यक्ष और हनुमान चौधरी सचिव चुने गए। जानिए पूरी खबर विस्तार से।
Buxar News : सिमरी प्रखंड के लाल मोहर उच्च विद्यालय, गंगौली में बिहार प्रदेश माध्यमिक शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ की बक्सर जिला इकाई का पांचवां सम्मेलन सह चुनाव 2026 संपन्न हुआ. कार्यक्रम का नेतृत्व निर्वाचन पदाधिकारी अवधेश तिवारी ने किया, जबकि पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. केशव तिवारी मौजूद रहे. सम्मेलन के दौरान संगठन के विभिन्न पदों के लिए चुनाव कराया गया.
आपके शहर में
रेखा देवी बनीं अध्यक्ष, हनुमान चौधरी को मिली सचिव की जिम्मेदारी
चुनाव में सर्वसम्मति से रेखा देवी को जिला अध्यक्ष चुना गया. वहीं पिंकी कुमारी और खुशी कुमारी ठाकुर को उपाध्यक्ष, हनुमान चौधरी को सचिव, गुड़िया कुमारी को संयुक्त सचिव, सीताराम ठाकुर को राज्य प्रतिनिधि तथा संजय ठाकुर को प्रदेश प्रतिनिधि चुना गया. नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी.
शिक्षक हित में एकजुट होकर काम करने का संकल्प
सम्मेलन के दौरान संगठन को और मजबूत बनाने तथा शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने को लेकर चर्चा की गयी. सदस्यों ने विद्यालयों और कर्मियों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने तथा उनके हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया.
संगठन की मजबूती को लेकर पारित हुए प्रस्ताव
पर्यवेक्षक डॉ. केशव तिवारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर दिया. सम्मेलन में शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के हितों से जुड़े कई प्रस्ताव भी पारित किये गये. उपस्थित सदस्यों ने नयी टीम से संगठन को मजबूती देने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जतायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए