बक्सर में तैयार हो रहा नया रेलवे स्टेशन, नई रेल लाइन भी 2027 तक होगा तैयार
बक्सर रेलवे स्टेशन
Buxar News: बक्सर जिले में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है. जिले में नई रेल लाइन के बनने के साथ-साथ रेलवे स्टेशन का निर्माण भी किया जाएगा. इस परियोजना के पूरा होने से बलिया, गाजीपुर और बनारस आना-जाना आसान हो सकेगा.
Buxar News: बक्सर जिले में दानापुर रेल मंडल के तहत कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है. जिले में नई रेल लाइन और नए रेलवे स्टेशन का निर्माण भी किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, दिलदारनगर के पास रेल लाइन और ‘कर्मा’ के नाम से रेलवे स्टेशन का निर्माण किया जाएगा. जबकि रेल लाइन की लंबाई लगभग 11.8 किलोमीटर लंबी होगी.
इन जगहों पर जाना हो सकेगा आसान
रेल लाइन का निर्माण 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है. इसके बनने से बलिया, गाजीपुर और बनारस आना-जाना आसान हो सकेगा. बताया जा रहा है कि रबी फसल की कटाई के बाद निर्माण कार्य में तेजी आएगी. इसके साथ ही दिलदारनगर से लगभग 1.5 किलोमीटर उत्तर में ‘कर्मा’ स्टेशन बनाया जाएगा. इस स्टेशन से गाजीपुर की ओर से आने वाली ट्रेनें दोनों दिशाओं में जा सकेंगी.
इंजन रिवर्स करने की समस्या से मिलेगा छुटकारा
जानकारी के मुताबिक, फिलहाल गाजीपुर की तरफ से आने वाली ट्रेनों को बक्सर या फिर पटना की ओर भेजने के लिए दिलदारनगर पर इंजन रिवर्स करना पड़ता है. लेकिन नए रेलवे स्टेशन के बनने से इस परेशानी से छुटकारा मिल सकेगा. इसके साथ ही ट्रेनें नई स्टेशन से भदौरा से गुजरते हुए दानापुर-डीडीयू मुख्य रेल मार्ग से कनेक्ट हो जाएगी.
यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं भी
इसके साथ ही इस परियोजना के तहत तीन आरओबी बनाने की भी प्लानिंग है. आरओबी के बनने से लोगों को इंतजार करने की जरुरत नहीं पड़ेगी. नई रेल लाइन और नए स्टेशन से लोगों को झारखंड और पूर्वी भारत जाने के लिए नया ऑप्शन मिल सकेगा. इसके अलावा पटना स्टेशन पर दबाव भी कम हो सकेगा और यात्रियों को राहत मिल सकेगी.
Also Read: बिहार में 1 अप्रैल से बढ़ सकता है सर्किल रेट, रजिस्ट्री ऑफिस में देर रात तक हो रहा रजिस्ट्रेशन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए