बक्सर: राजपुर में कक्षा 1 से 8 तक अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू, पहले दिन हिंदी-विज्ञान की परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

फ़ोटो :- खीरी एवं अमरपुर स्कूल में परीक्षा देते छात्र | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजपुर प्रखंड के सभी 198 प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में राज्य शिक्षा विभाग के कैलेंडर के अनुसार अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो गई है. परीक्षा 20 सितंबर तक दो पालियों में चलेगी.

विज्ञापन

Buxar News : राजपुर प्रखंड के सभी 198 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में राज्य शिक्षा विभाग की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो गयी है. दो पालियों में संचालित होने वाली यह परीक्षा 20 सितंबर तक चलेगी. पहले दिन हिंदी और विज्ञान विषय की परीक्षा ली गयी, जबकि पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों की मौखिक परीक्षा हुई.

विज्ञापन

198 स्कूलों में शुरू हुई परीक्षा

परीक्षा को लेकर विद्यालयों में सुबह से ही विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला. अमरपुर कन्या मध्य विद्यालय में एचएम विनोद पांडेय, खीरी उर्दू प्राथमिक विद्यालय में एचएम धनंजय मिश्रा, भगवानपुर में एचएम उषा मिश्र और देवढ़िया मध्य विद्यालय में एचएम मो. असजद सहित अन्य शिक्षकों ने स्कूल पहुंचने वाले विद्यार्थियों का स्वागत किया. इससे बच्चे काफी खुश नजर आये.

बच्चों में दिखा परीक्षा को लेकर उत्साह

अर्द्धवार्षिक परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह रहा. बच्चों ने बताया कि इस बार पढ़ाई अच्छी हुई है और उन्हें उम्मीद है कि परीक्षा में बेहतर परिणाम आयेगा. परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रश्नों के उत्तर लिखे.

कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर शिक्षक मुस्तैद

परीक्षा को कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में पूरी तरह मुस्तैद दिखे. परीक्षा के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों पर नजर रखी और परीक्षा की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग किया.

बेहतर शिक्षा से बच्चों के भविष्य को मिलेगा लाभ

ग्रामीणों का कहना है कि यदि बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले तो वे निश्चित रूप से आगे बढ़ सकते हैं. अर्द्धवार्षिक परीक्षा के माध्यम से बच्चों की शैक्षणिक प्रगति का आकलन भी किया जा सकेगा.

फ़ोटो :- खीरी एवं अमरपुर स्कूल में परीक्षा देते छात्र | Prabhat Khabar Network
फ़ोटो :- खीरी एवं अमरपुर स्कूल में परीक्षा देते छात्र | Prabhat Khabar Network
फ़ोटो :- खीरी एवं अमरपुर स्कूल में परीक्षा देते छात्र | Prabhat Khabar Network
फ़ोटो :- खीरी एवं अमरपुर स्कूल में परीक्षा देते छात्र | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन