विवाद में भिड़े दो गुट, मामला दर्ज
Updated at : 28 Feb 2019 8:22 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : शहर के हनुमान फाटक व खलासी मुहल्ले इलाके में दो गुट के युवकों के बीच बुधवार को विवाद हो गया. देखते ही देखते दोनों गुटों में जमकर मारपीट होने लगी. इसी बीच किसी ने इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले […]
विज्ञापन
बक्सर : शहर के हनुमान फाटक व खलासी मुहल्ले इलाके में दो गुट के युवकों के बीच बुधवार को विवाद हो गया. देखते ही देखते दोनों गुटों में जमकर मारपीट होने लगी. इसी बीच किसी ने इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया. साथ ही सभी को अपने साथ थाने में ले गयी. बताया जाता है कि बुधवार की सुबह आठ-दस लड़कों ने मिलकर तीन लड़कों को पीट रहे थे. इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दिया.
सूचना के बाद पुलिस मौक पर पहुंची तो कुछ भाग निकले और कुछ पकड़े गये. वहीं कांड का मुख्य आरोपी पकड़ा गया.जब पुलिस ने मामले की पड़ताल किया तो पता चला कि मंगलवार को हुए पाकिस्तान पर बमबारी के बाद किसी ने मैसेज भेज दिया. जिसके बाद मामला तूल पकड़ लिया और बुधवार की सुबह आठ-दस युवकों ने आरोपित को पीट दिया. इसी बात को लेकर विवाद हुआ था.
सूचना मिली तो सदर डीएसपी सतीश कुमार नगर थाना पहुंचे और दोनों पक्षों से बात की.उन्होंने विवाद को सलटाने का प्रयास किया. लेकिन विवाद होने के चलते सुलझ नहीं पाया. सदर एसडीपीओ सतीश कुमार ने बताया कि दोनों तरफ से मामला दर्ज करने के लिए कहा गया है. मामले की जांच की जा रही है. किसी मैसेज को लेकर विवाद हुआ था. उसका भी पता लगाया जा रहा है.
हत्या मामले में सास व ससुर गिरफ्तार, पति फरार
डुमरांव. विवाहिता सीमा देवी की हत्या मामले में कोरानसराय पुलिस ने कनझरुआ गांव से मृतका के सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस को देखते ही पति भागने में सफल रहा. कोरानसराय थानाध्यक्ष कमलजीत कुमार ने बताया कि बक्सर के इटाढ़ी थाना स्थित जमुआडेरा गांव निवासी गुलाब यादव की बेटी सीमा देवी की शादी कनझरुआ गांव के शंकर यादव के साथ हुई थी.
विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए कोरानसराय थाने में पति शंकर यादव के अलावे ससुर किशुन यादव और सास के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करायी थी. पुलिस मामले को दर्ज कर अनुसंधान शुरू की ओर नामजद आरोपित ससुर व सास को गिरफ्तार किया है. बतादें कि पिछले 19 फरवरी को मृतका के पिता गुलाब ने दहेज में सोने की सिकड़ी नहीं मिलने पर बेटी की हत्या किये जाने का मामला दर्ज कराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




