Buxar News: पुलिस ने नाबालिग शराब तस्कर को पकड़ा, 207 पीस शराब बरामद

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
शराब तस्करी का खुलासा।

शराब तस्करी का खुलासा।

Buxar News: डुमरांव के चक्की थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी का बड़ा खुलासा किया है. इस दौरान 207 पीस शराब के साथ एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Buxar News (सुजीत कुमार ओझा): बक्सर जिले के चक्की थाना क्षेत्र अंतर्गत जवही गायघाट रोड पर पुलिस ने सोमवार की देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी का खुलासा किया. पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से शराब की खेप बिहार लाई जा रही है, जिसके बाद टीम ने मुन्ना कुंवर के खेत के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया.

बाइक से बरामद हुई शराब की खेप

जांच के दौरान एक बाइक सवार युवक संदिग्ध हालत में आता दिखाई दिया. पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो बाइक से कुल 207 पीस शराब बरामद हुई. इसमें 162 पीस विदेशी शराब और 45 पीस देशी शराब शामिल थी.

नाबालिग निकला तस्कर

पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार युवक नाबालिग है, जो शराब तस्करी के धंधे में शामिल था. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी और मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया. थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्थिति में अवैध कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

Also Read: बक्सर पुलिस की बड़ी सफलता, 6 साल पुराने पॉक्सो केस का खुलासा; स्टेशन से आरोपी युवती के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन