पत्तल की दुकान में लगी आग, हजारों की संपत्ति जल कर राख
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2019 6:25 AM
बक्सर : शहर के गोला बाजार में पत्तल की दुकान में शरारती तत्वों ने आग लगा दी, जिसमें हजारों रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया. बताया जाता है दिलीप रस्तोगी की पत्तल की दुकान में करीब एक […]
बक्सर : शहर के गोला बाजार में पत्तल की दुकान में शरारती तत्वों ने आग लगा दी, जिसमें हजारों रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया. बताया जाता है दिलीप रस्तोगी की पत्तल की दुकान में करीब एक बजे शरारती तत्वों ने आग लगा दी.
जब दुकान से धुआं निकला तो लोग चिल्लाने लगे. जब तक लोग कुछ कर पाते तब तक आग अपना तांडव मचाना शुरू कर दिया था. स्थानीय लोगों आग पर काबू पाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाये, लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके. लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दिया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन, तब तक हजारों रुपये के पत्तल, गिलास समेत कई सामान जल कर राख हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










