बिहार : बक्सर के व्यवसायी की रोहतास में गोली मारकर हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Sep 2018 4:24 PM
बक्सर : बक्सर के व्यवसायी की रोहतास में गोली मार कर हत्या कर दी गयी. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. डुमरांव एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह और सिकरौल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी. लेकिन, रोहतास का इलाका होने के चलते पुलिस लौट […]
बक्सर : बक्सर के व्यवसायी की रोहतास में गोली मार कर हत्या कर दी गयी. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. डुमरांव एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह और सिकरौल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी. लेकिन, रोहतास का इलाका होने के चलते पुलिस लौट आयी. मृतक बराढ़ी गांव का रहने वाला सोना साह बताया जाता है.
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात सोना साह खाना खाने के बाद घर के बाहर दलान में सोने गये थे. शनिवार की सुबह जब देर तक सुबह घर नहीं लौटे तो उनके परिजनों ने उनकी खोजबीन किया. इसी बीच सोना साह की पुत्री मीना ने अपने पिता सोना साह की हत्या की जानकारी परिजनों को दिया. उसने बताया कि सोना साह की हत्या कर रोहतास के बीसी गांव के बधार में फेंका गया है.
सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गये. वहीं घटना की सूचना मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह और सिकरौल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी. डुमरांव एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि रोहतास में व्यवसायी की हत्या की गयी है. रोहतास पुलिस मामले की जांच कर रही है. व्यवसायी के सिर में गोली मारी गयी है. रोहतास पुलिस को बक्सर पुलिस हर संभव मदद कर रही है. वहीं, गांव के लोगों ने बताया कि सोना साह धान और गेहूं की खरीद बिक्री का काम करता था. उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










