Buxar News: गंगा दशहरा पर बक्सर में ट्रैफिक बदलाव, कई मार्गों पर वाहन प्रवेश पर रोक

Updated:
विज्ञापन
baxar news

सांकेतिक तस्वीर

Buxar News: गंगा दशहरा स्नान के अवसर पर 26 मई को बक्सर शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए कई मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है. सुबह 4 बजे से शाम 5 बजे तक विभिन्न प्रमुख चौक और घाट क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों को छोड़कर सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.

विज्ञापन

Buxar News(मृत्युंजय सिंह): गंगा दशहरा स्नान के अवसर पर 26 मई को सुबह 4 बजे से शाम 5 बजे तक बक्सर शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए जिला प्रशासन ने कई मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है. जिला यातायात पुलिस द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, ज्योति चौक, थाना चौक, नाथ बाबा पुल, रामरेखा घाट पीपी रोड, पुराना सदर अस्पताल, सिसकेट जमुना चौक, थाना चौक, मठिया पुल और मुफस्सिल चौक पर दो पहिया वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.

चार पहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग:

  1. गैलम्बर सिंडिकेट बाईपास बस स्टैंड → ज्योति चौक → डीएवी मोड़ → अंबेडकर चौक → स्टेशन आईटीआई रोड → मठिया मोड़ → चौसा
  2. गैलम्बर सिंडिकेट बस स्टैंड → रेलवे फ्लाई ओवर → इटाढ़ी रोड

ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा के लिए मार्ग:

  1. गैलम्बर सिंडिकेट बाईपास → ज्योति चौक → स्टेशन
  2. गैलम्बर सिंडिकेट → ज्योति चौक → आईटीआई रोड → नाथ बाबा नहर के रास्ते → ज्योति चौक
  3. गैलम्बर सिंडिकेट → ज्योति चौक → अंबेडकर चौक → बाजार समिति → नई बाजार → मठिया मोड़

पार्किंग स्थल:

ट्रैक्टर, पिकअप, बस और चार पहिया वाहनों के लिए हवाई अड्डा मैदान, आईटीआई मैदान, बाजार समिति, गैलम्बर पार्किंग स्थल और इटाढ़ी गुमटी से पहले दक्षिण तरफ रेलवे मैदान निर्धारित किए गए हैं.
चार पहिया, तीन पहिया वाहन और मोटरसाइकिल के लिए किला मैदान और किला मैदान के पीछे पार्किंग की व्यवस्था रहेगी.

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रोगी, एंबुलेंस और अत्यावश्यक सेवा वाले वाहनों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा. रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री घर से ही रेलवे टिकट लेकर निकलें. आम नागरिकों से अपील की गई है कि अनावश्यक रूप से चार पहिया वाहनों का प्रयोग न करें.

26 मई की सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक बक्सर शहर में बड़े वाहनों, ट्रैक्टर और पिकअप की नो एंट्री रहेगी. जिला पुलिस ने कहा कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सदैव तत्पर रहेगी.

Also Read: कजरिया गांव में हनुमंत महायज्ञ शुरू, चौसा महादेवा घाट से निकली भव्य कलश यात्रा

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन