धड़ल्ले से हो रही हरे वृक्षों की कटाई

बक्सर : पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधारोपण की कवायद आये दिन सभी इलाकों में काफी बड़े पैमाने पर की जा रही है. वहीं, दूसरी ओर वन विभाग द्वारा पूर्व में लगाये गये वृक्षों की कटाई असामाजिक तत्वों द्वारा इन दिनों चरम पर है. वर्षो पूर्व लगाये गये रेलवे लाइन व मुख्य सड़कों के दोनों किनारों […]
बक्सर : पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधारोपण की कवायद आये दिन सभी इलाकों में काफी बड़े पैमाने पर की जा रही है. वहीं, दूसरी ओर वन विभाग द्वारा पूर्व में लगाये गये वृक्षों की कटाई असामाजिक तत्वों द्वारा इन दिनों चरम पर है.
वर्षो पूर्व लगाये गये रेलवे लाइन व मुख्य सड़कों के दोनों किनारों पर लहलहाते हरे वृक्षों की अवैध कटाई के कारण आज हरियाली नहीं दिख पा रही है. वन विभाग की अनदेखी के कारण असामाजिक तत्व के लोग दिन में भी धड़ल्ले से हरे वृक्षों की कटाई कर रहे हैं. पर्यावरण सुरक्षा के लिए समाजसेवी अभिषेक सिंह, लालबाबू सिंह, संजय यादव, मंटु सिंह ने जिला प्रशासन से अविलंब ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










