गोली लगने से दो जख्मी

Published at :16 Jul 2013 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
गोली लगने से दो जख्मी

द्वारपूजा के क्रम में हुई फायरिंगबक्सर/ नावानगर : नावानगर थाना क्षेत्र के जितवाडीह गांव में सोमवार की रात द्वारपूजा के दौरान हुई फायरिंग में गोली लगने से दो युवक जख्मी हो गये. द्वारपूजा के समय गोली लगने के साथ ही भगदड़ मच गयी और शादी में खुशी का माहौल अचानक गमगीन हो गया. घायल दोनों […]

विज्ञापन

द्वारपूजा के क्रम में हुई फायरिंग
बक्सर/ नावानगर : नावानगर थाना क्षेत्र के जितवाडीह गांव में सोमवार की रात द्वारपूजा के दौरान हुई फायरिंग में गोली लगने से दो युवक जख्मी हो गये. द्वारपूजा के समय गोली लगने के साथ ही भगदड़ मच गयी और शादी में खुशी का माहौल अचानक गमगीन हो गया.

घायल दोनों युवकों को गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना भेजा गया है. घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस के अनुसार, नावानगर थाना के जितवाडीह निवासी सरल सिंह उर्फ राम सिंहासन सिंह की लड़की की बरात दावथ थाना क्षेत्र के डिहरा गांव से आयी थी.

रात्रि समय बरात के दरवाजा लगने के बाद द्वारपूजा का कार्यक्रम चल रहा था. इस बीच शादी के उत्साह में हवाई फायरिंग करने की होड़ लगी हुई थी. जितवाडीह गांव के दीनानाथ सिंह के पुत्र हरदीप सिंह व संदीप सिंह भी अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर बरात में पहुंचे और उत्साह में फायरिंग करने लगे.

एक गोली फायर करने के बाद जैसे ही दूसरी गोली फायर की वह गोली सीधे जितवाडीह गांव के उपेंद्र सिंह के पुत्र किस्मत कुमार व शैलेंद्र कुमार के पुत्र नीरज कुमार को बेधते हुए निकल गयी. गोली लगते ही दोनों युवक जमीन पर गिर पड़े व उनके शरीर से खून की धार बहने लगी.

गोली लगने से द्वारपूजा में शामिल लोगों के बीच भगदड़ मच गयी. हर लोग अपनी जान बचा कर इधर-उधर भागने लगे. इस बीच ग्रामीणों ने जख्मी दोनों युवकों को इलाज के लिए पीएचसी लाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पटना रेफर कर दिया गया. किस्मत कुमार के पेट में व नीरज के बांह में गोली लगी है.

घटना के बाद फायर कर रहे दोनों युवक फरार हो गये. जिस बंदूक से गोली चली उसकी अनुज्ञप्ति आरोपित के पिता दीनानाथ सिंह के नाम से जारी है. घटना को लेकर जख्मी के चाचा जज सिंह के बयान पर पुलिस ने हरदीप व संदीप के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. हालांकि अब तक गिरफ्तारी की खबर नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन