ePaper

एस यू कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान

Updated at : 15 Oct 2025 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
एस यू कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान

स्थानीय एस यू कॉलेज के प्रांगण में बुधवार को स्नातक सेमेस्टर-5 के छात्र-छात्राओं के बीच जिला स्वीप आइकन डॉ आसुतोष कुमार मानव ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें वोट देने के लिए प्रेरित किया.

विज्ञापन

हिलसा. स्थानीय एस यू कॉलेज के प्रांगण में बुधवार को स्नातक सेमेस्टर-5 के छात्र-छात्राओं के बीच जिला स्वीप आइकन डॉ आसुतोष कुमार मानव ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें वोट देने के लिए प्रेरित किया. इस मौके पर इस कार्यक्रम के संयोजक व जूलॉजी के प्राध्यापक प्रो0 अरविंद कुमार ने बताया कि ये विद्यार्थी पहली बार वोटर बने हैं इसलिए उनको कार्यक्रम आयोजित कर प्रेरित किया गया. जिला आइकॉन डॉ मानव ने इस मौके पर कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में मतदान जरूरी है. आप साफ-सुथरी छवि के उम्मीदवार को वोट देकर जिताएं ताकि एक अच्छी सरकार चुन कर आये,जो जनता के लिए हितैषी हो. उन्होंने इस मौके पर स्लोगन दिया-चाहे जो हो मजबूरी, वोट देना है जरूरी. पहले मतदान,फिर जलपान. इसके बाद उपस्थित 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को वोट देने के लिए शपथ दिलाया गया. कार्यक्रम में हिलसा निजी विद्यालय संघ के प्रवक्ता संतोष कुमार, डॉ अश्विनी कुमार झा, डॉ शिव प्रसाद ठाकुर, डॉ संदीपा इंद्रा, डॉ रविंद्र साह,बीसीए के प्राध्यापक राजमणि कुमार,कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ राजीव नयन सिंह, जलेंद्र कुमार, मधुसूदन कुमार, नवीन कुमार, चिंटू कुमार, छात्र संघ के प्रतिनिधि रिषु कुमार, सियापति देवी व सैकड़ों छात्र-छात्रा मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन