ePaper

तालाब में डूबने से दो वर्षीय बच्चे की मौत

Updated at : 24 Oct 2025 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
तालाब में डूबने से दो वर्षीय बच्चे की मौत

शहर के लालबाग मुहल्ला स्थित एक तालाब में डूबने से एक दो वर्षीय बालक की मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

शेखपुरा. शहर के लालबाग मुहल्ला स्थित एक तालाब में डूबने से एक दो वर्षीय बालक की मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. मृतक की पहचान लालबाग मुहल्ला निवासी रोहित कुमार का पुत्र मोहित कुमार बताया गया है. परिवार के लोगों ने बताया कि मृतक का पिता ट्रक ड्राइवर है. बालक खेलने के क्रम में घर के आगे पानी से भरे तालाब में जा गिरा. तालाब में उसे गिरने के बाद आसपास के लोग उसे तालाब में घुसकर घटना के आधा घंटा बाद बाहर निकाला. तब तक बालक की मौत हो चुकी थी.घटना के बाद मुहल्ले में लोगों के बीच मातम पसर गया. मृत बालक अपने माता – पिता का एकलौता संतान था. घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दी. इस बाबत नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन