ePaper

भूकंप रोधी भवन बनाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण

Updated at : 15 Nov 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
भूकंप रोधी भवन बनाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अंतर्गत करायपरसुराय प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को भूकंपरोधी भवन निर्माण के लिए राजमिस्त्री को प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

हिलसा. बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अंतर्गत करायपरसुराय प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को भूकंपरोधी भवन निर्माण के लिए राजमिस्त्री को प्रशिक्षण दिया गया. जिसका विधिवत उद्घाटन, प्रधान सहायक ओमप्रकाश कुमार,कंस्ट्रक्शन लेबर यूनियन के जिला अध्यक्ष बालमुकुंद कुमार, स्टिक सॉल्यूशन के कोऑर्डिनेटर सौरभ कुमार, एम अईएस अंकित कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. प्रशिक्षण के दौरान, यह 10 दिन का प्रशिक्षण है, प्रखंड के चयनित 30 प्रशिक्षुओं को भूकंपरोधी भवन निर्माण से संबंधित व्यवहारिक और सैद्धांतिक जानकारी के साथ मूल्यांकन उपरांत प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जायेगा. बताया गया कि सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान संस्था के माध्यम से इंडक्शन किट, प्रतिभागी पुस्तिका, टूल किट एवं रिफ्रेशमेंट भी दिया जायेगा एवं सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के उपरांत प्रमाण – पत्र एवं 7 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में दिया जायेगा. यह स्टिक सॉल्यूशन के द्वारा भूकंपरोधी प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर जैनेंद्र प्रसाद, परमानंद पासवान, सुरेंद्र रविदास, जयकुमार पासवान मिश्री मोची, सुषमा मोची, विनीता देवी, सुमन देवी इत्यादि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन