ePaper

एकरामा गांव से तीन वारंटी धराये

Updated at : 12 Oct 2025 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
एकरामा गांव से तीन वारंटी धराये

थाना पुलिस ने एकरामा गांव में छापेमारी कर तीन एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है. थाना अध्यक्ष देव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई

विज्ञापन

चेवाड़ा. थाना पुलिस ने एकरामा गांव में छापेमारी कर तीन एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है. थाना अध्यक्ष देव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा. गिरफ्तार वारंटियों की पहचान चंद्रिका यादव के पुत्र ऋषि यादव, देवकीनंदन यादव के पुत्र शतन यादव तथा शतन यादव के पुत्र पप्पू यादव के रूप में की गई है. थाना अध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी चेवाड़ा थाना पुलिस और सैफ जवानों की संयुक्त टीम द्वारा की गई. पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन