नालंदा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, चंडी में दो दिवसीय भव्य जॉब फेयर का शुभारंभ
Published by : AMLESH PRASAD Updated At : 29 Jan 2026 10:50 PM
इस अवसर पर देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया और विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया.
चंडी. नालंदा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, चंडी में विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय जॉब फेयर का पहला दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस अवसर पर देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया और विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया. जॉब फेयर में मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग तथा एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग के अंतिम सेमेस्टर के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. विद्यार्थियों ने अपने बायोडाटा प्रस्तुत किए और ऑन-स्पॉट इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल होकर रोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया. उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य प्रो (डॉ) गोपाल नंदन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को न केवल व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें उद्योग जगत की वास्तविक आवश्यकताओं से भी परिचित कराते हैं. उन्होंने भविष्य में भी ऐसे रोजगारों में मुख्य कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता जतायी. विद्यार्थियों ने जॉब फेयर को अपने करियर के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए कॉलेज प्रबंधन की इस पहल की सराहना की. कार्यक्रम के सफल आयोजन में कॉलेज के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर श्री अविनाश कुमार, असिस्टेंट टीपीओ ममता कुमारी तथा केयर टेकिंग मनीष कुमार, स्टूडेंट वॉलिंटियर्स की अहम भूमिका रही. जॉब फेयर का दूसरा दिन भी विभिन्न चयन प्रक्रियाओं और इंटरव्यू के साथ आयोजित किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को और अधिक अवसर मिलने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










