शेखपुरा में ‘बजरंग दल’ की बड़ी जीत, गौ तस्करी मामले में कोर्ट ने 31 नंदी और 1 गौ माता का संरक्षण रखा बरकरार

कोर्ट के बाहर की तस्वीर
Sheikhpura News : शेखपुरा जिला में वर्ष 2023 में कथित गौ तस्करी की आशंका के बीच मुक्त कराए गए 31 नंदी बाबा और एक गौ माता से जुड़े मामले में बजरंग दल शेखपुरा को बड़ी कानूनी सफलता मिली है. लंबे समय तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद अपर न्यायालय ने संगठन के पक्ष में फैसला सुनाते हुए गौवंश के संरक्षण को बरकरार रखा है.
(शेखपुरा से रंजीत कुमार की रिपोर्ट)
Sheikhpura News : शेखपुरा जिला में वर्ष 2023 में कथित गौ तस्करी की आशंका के बीच मुक्त कराए गए 31 नंदी बाबा और एक गौ माता से जुड़े मामले में बजरंग दल शेखपुरा को बड़ी कानूनी सफलता मिली है. लंबे समय तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद अपर न्यायालय ने संगठन के पक्ष में फैसला सुनाते हुए गौवंश के संरक्षण को बरकरार रखा है. फैसले के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं और गौशाला से जुड़े लोगों में उत्साह का माहौल है.
तस्करों के कब्जे से मुक्त कराकर गौशाला में दिया
बजरंग दल के नेता मनोहर कुमार सोनी ने बताया कि वर्ष 2023 में महादेव की कृपा से कथित गौ तस्करों के कब्जे से 31 नंदी और एक गौ माता को मुक्त कराया गया था. इसके बाद सभी पशुओं को शेखपुरा स्थित गौशाला में सुरक्षित संरक्षण प्रदान किया गया, जहां उनकी देखभाल की जा रही है.
पशु क्रूरता और आस्था के सम्मान को लेकर दर्ज कराया मामला
संगठन की ओर से पशु क्रूरता अधिनियम और हिंदू आस्था के सम्मान की रक्षा को लेकर कथित गौ तस्करों के खिलाफ थाना तथा निचली अदालत में लिखित आवेदन दायर किया गया था. मामले की सुनवाई के दौरान लोअर कोर्ट ने इन पशुओं को आरोपित पक्ष को सौंपने का आदेश दिया था, जिससे संगठन ने असहमति जताई.
लोअर कोर्ट के आदेश को चुनौती देकर अपर न्यायालय
लोअर कोर्ट के फैसले के खिलाफ बजरंग दल ने अपर न्यायालय में अपील दायर की. संगठन का तर्क था कि गौवंश की सुरक्षा और संरक्षण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. इसके बाद मामले में कई चरणों में सुनवाई हुई और विस्तृत कानूनी बहस के बाद फैसला सुरक्षित रखा गया.
अपर न्यायालय का फैसला बना संगठन के लिए बड़ी राहत
लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद अपर न्यायालय ने बजरंग दल के पक्ष में निर्णय सुनाया. अदालत के फैसले से 31 नंदी और एक गौ माता का संरक्षण बरकरार रहेगा. संगठन ने इसे गौ संरक्षण और गौ तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है.
फैसले के बाद कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
न्यायालय के निर्णय के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं और गौशाला प्रबंधन से जुड़े लोगों ने खुशी जताई. संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह फैसला गौवंश संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे ऐसे मामलों में सकारात्मक संदेश जाएगा.
अधिवक्ताओं और गौशाला प्रबंधन का जताया आभार
बजरंग दल शेखपुरा ने इस मामले में सहयोग देने वाले अधिवक्ता मनोज कुमार, पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं विहिप क्षेत्रीय गौ रक्षा विधि प्रमुख शशांक धर शेखर, श्री गौशाला शेखपुरा के संरक्षक सुनील कुमार, सचिव अमित कुमार और मैनेजर सचिन कुमार सहित सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है.
गौ संरक्षण की मुहिम आगे भी रहेगी जारी
संगठन ने स्पष्ट किया कि गौवंश की सुरक्षा, संरक्षण और पशु तस्करी के खिलाफ उसका अभियान आगे भी जारी रहेगा. बजरंग दल ने कहा कि समाज और प्रशासन के सहयोग से गौ संरक्षण के लिए लगातार प्रयास किए जाते रहेंगे.
Also Read : नालंदा में वज्रपात का बढ़ा कहर, जानें अबतक कितनी गई जान..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










