शेखपुरा के पंचबदन स्थान शिव मंदिर में पहली बार होगा सरकारी सावन महोत्सव, पर्यटन विभाग ने दी 7 लाख की मंजूरी

Updated:
विज्ञापन
शेखपुरा के पंचबदन स्थान शिव मंदिर की तस्वीर

शेखपुरा के पंचबदन स्थान शिव मंदिर की तस्वीर

Sheikhpura Panchbadan Sthan Shiva Temple : बरबीघा के प्रसिद्ध पंचबदन शिव मंदिर में इस वर्ष पहली बार सरकारी अनुदान से सावन महोत्सव का आयोजन होगा। पर्यटन विभाग ने 7 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है, जिससे इस ऐतिहासिक स्थल को नई पहचान मिलेगी।

विज्ञापन

Sheikhpura Panchbadan Sthan Shiva Temple : शेखपुरा जिले के बरबीघा स्थित प्रसिद्ध पंचबदन स्थान शिव मंदिर में इस वर्ष पहली बार सरकारी स्तर पर सावन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. पर्यटन विभाग ने आयोजन के लिए 7 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है.

पर्यटन विभाग ने जारी की स्वीकृति

बरबीघा के कुसेढी गांव स्थित पंचबदन स्थान शिव मंदिर परिसर में एक दिवसीय सावन महोत्सव आयोजित किया जाएगा. विधानसभा के पिछले सत्र में स्थानीय विधायक डॉ. कुमार पुष्पंजय द्वारा यह मामला उठाए जाने के बाद पर्यटन विभाग ने जिला प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी. रिपोर्ट के आधार पर पर्यटन विभाग ने आयोजन के लिए 7 लाख रुपये की स्वीकृति जारी कर दी है.

सावन पूर्णिमा पर होगा सांस्कृतिक आयोजन

पर्यटन विभाग के जिला प्रभारी एवं अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सावन पूर्णिमा के दिन महोत्सव आयोजित होगा. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे और श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे.

मंदिर का सरकार ने किया है अधिग्रहण

इस वर्ष पंचबदन स्थान शिव मंदिर का सरकार द्वारा अधिग्रहण किया गया है. इसके बाद पहली बार सरकारी स्तर पर सावन महोत्सव आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है, जिससे इस प्रसिद्ध धार्मिक स्थल को नई पहचान मिलने की उम्मीद है.

मंदिर संचालन में महिलाओं को मिली जिम्मेदारी

बिहार में पहली बार अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में गठित 11 सदस्यीय न्यास समिति में महिलाओं को भी प्रमुख जिम्मेदारी दी गई है. समिति में किरण कुमारी को उपाध्यक्ष, शोभा देवी को सचिव तथा कार्यकारिणी में कई अन्य महिलाओं को भी शामिल किया गया है.

पंचमुखी शिवलिंग के दर्शन को उमड़ती है भीड़

सामाजिक कार्यकर्ता कार्यानंद सिंह ने बताया कि पंचबदन स्थान अपने पंचमुखी शिवलिंग के लिए दूर-दूर तक प्रसिद्ध है. सावन माह में शेखपुरा के अलावा नालंदा, नवादा, पटना और आसपास के कई जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं. श्रद्धालुओं के बीच ऐसी मान्यता है कि यहां सच्चे मन से पूजा करने पर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

Also Read : शेखपुरा में जेसीबी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 22 वर्षीय युवक की मौत


विज्ञापन
Satyendra Kumar

लेखक के बारे में

By Satyendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन