शेखपुरा: डीएम के निर्देश पर आठ दिनों से बंद नहर का फाटक खुला, 52 गांवों के किसानों को राहत

Updated:
विज्ञापन

नहर का फाटक खुलवाते एसडीएम एवं एसडीपीओ

नवादा सीमा के पास आठ दिनों से बंद सुमका-वर्षा नहर को जिलाधिकारी शेखर आनंद के निर्देश पर खोल दिया गया है. इससे अरियरी प्रखंड के 52 गांवों के हजारों किसानों को धान की फसल के लिए सिंचाई पानी मिलने की उम्मीद जगी है.

विज्ञापन

Shiekhpura News: अरियरी प्रखंड क्षेत्र में नवादा सीमा के तरनपुरा गांव के समीप करीब आठ दिनों से बंद पड़ी सुमका-वर्षा नहर को जिला पदाधिकारी शेखर आनंद के निर्देश पर शनिवार को तत्काल चालू करा दिया गया. प्रभात खबर ने शनिवार के अंक में नहर बंद रहने और किसानों की परेशानी से जुड़ी खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था. खबर प्रकाशित होने के बाद जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नहर का फाटक खुलवाने और किसानों की समस्या का तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

नहर बंद रहने के कारण अरियरी प्रखंड के करीब 52 गांवों के किसान परेशान थे. धान की फसल को समय पर सिंचाई का पानी नहीं मिलने से किसानों की चिंता बढ़ गयी थी. नहर चालू होने के बाद हजारों बीघा में लगी धान की फसल को सिंचाई का लाभ मिलने की उम्मीद है.

एसडीएम को तरनपुरा पहुंचकर नहर खुलवाने का निर्देश

डीएम शेखर आनंद ने एसडीएम प्रियंका कुमारी को तरनपुरा पहुंचकर नहर को अविलंब खुलवाने का निर्देश दिया. इसके बाद नहर का शटर खोलकर पानी का प्रवाह शुरू कराया गया. मौके पर एसडीएम और एसडीपीओ की मौजूदगी में नहर का फाटक खुलवाया गया.

रालोमो जिलाध्यक्ष ने भी दिया था आवेदन

नहर को चालू कराने को लेकर रालोमो के जिला अध्यक्ष ने भी डीएम को लिखित आवेदन दिया था. किसानों की समस्या और फसल को हो रहे नुकसान की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने मामले में त्वरित कार्रवाई की.

52 गांवों के किसानों को मिली राहत

नहर में पानी आने के बाद अरियरी प्रखंड के करीब 52 गांवों के किसानों को राहत मिली है. नहर के माध्यम से हजारों बीघा में लगी धान की फसल को सिंचाई का पानी मिलने की उम्मीद है. नहर खुलने के बाद किसानों ने राहत जताते हुए डीएम शेखर आनंद की त्वरित कार्रवाई की सराहना की.

धमकी और अभद्र व्यवहार के कारण नहीं खुल पा रहा था फाटक

बताया गया कि नहर खोलने के लिए ग्रामीण कई दिनों से प्रयास कर रहे थे. लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा धमकी और अभद्र व्यवहार किए जाने के कारण नहर का फाटक नहीं खुल पा रहा था. प्रशासन की कार्रवाई के बाद किसानों ने राहत जतायी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन