शेखपुरा: शिक्षक दिवस पर अखिल भारतीय धारी विकास मंच ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
बच्चों को सम्मानित करते जदयू विधायक रणधीर कुमार सोनी
शिक्षक दिवस पर शेखपुरा में धारी विकास मंच ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया. मैट्रिक, इंटर और स्नातक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया. विधायक ने बच्चों को हर संभव मदद का भरोसा दिया.
Teacher's Day: शिक्षक दिवस के मौके पर शेखपुरा शहर के वीआईपी रोड स्थित एसएस पैलेस में अखिल भारतीय धारी विकास मंच की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, पटना, नालंदा समेत विभिन्न जिलों से समाज के लोग शामिल हुए. इस दौरान समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उन्हें बेहतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया गया.
आपके शहर में
मैट्रिक, इंटर और स्नातक में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित
अखिल भारतीय धारी विकास मंच की ओर से मैट्रिक, इंटरमीडिएट एवं स्नातक की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा हासिल कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.
विधायक ने बच्चों को हर संभव मदद का दिया भरोसा
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी ने सभी सम्मानित बच्चों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि धारी समाज की ओर से प्रतिभावान बच्चों के सम्मान का आयोजन सराहनीय पहल है. उन्होंने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया.
शिक्षा को लेकर गांव-गांव चलेगा अभियान
कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज राम ने की, जबकि मंच संचालन उपेंद्र राम ने किया. समारोह के माध्यम से समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने और प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा को लेकर गांव-गांव में अभियान चलाया जाएगा.
बड़ी संख्या में समाज के लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में मनोज राम, दामोदर राम, ललन कुमार, उपेंद्र राम, हरि किशोर कुमार, मनोज कुमार, मकेश्वर कुमार, देवेंद्र कुमार, पप्पू, मीडिया प्रभारी अरविंद आनंद, गोलू राज, संदीप कुमार, दिनेश राम, अनीश कुमार, अभिषेक कुमार, रवि कुमार, जितेंद्र कुमार, राजन, बिपिन कुमार, सतीश संगम, धर्मेंद्र कुमार, रोहित सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए