शेखपुरा में थाना गेट पर ई-रिक्शा चालक पर चाकू से हमला, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

Author Umesh Kumar|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन
घटनास्थल की तस्वीर

घटनास्थल की तस्वीर

शेखपुरा जिले के बरबीघा में ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट और चाकू से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Sheikhpura Stabbing Incident : शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना चौक पर ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट और चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

थाना गेट के सामने हुई मारपीट और चाकूबाजी

बरबीघा थाना क्षेत्र के थाना चौक पर बाइक सवार युवकों ने एक ई-रिक्शा चालक की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई कर दी. आरोप है कि मारपीट के दौरान एक युवक ने पास में लगे फल के ठेले से चाकू उठाकर ई-रिक्शा चालक पर हमला कर दिया. हमले में चालक के हाथ में चोट लगी, जिससे उसकी जान बच गई.

पीछे से बाइक की टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद

पीड़ित अर्जुन कुमार, जो नसरतपुर गांव निवासी शिवशंकर राम के पुत्र हैं, ने बरबीघा थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया कि 11 जुलाई को वह ई-रिक्शा लेकर थाना चौक से हटिया मोड़ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पुनेसरा गांव निवासी रजनीश कुमार की बाइक कथित रूप से पीछे से ई-रिक्शा से टकरा गई. विरोध करने पर आरोपित ने अन्य युवकों को बुला लिया और उनके साथ मिलकर मारपीट की.

चाकू से जानलेवा हमले का आरोप

प्राथमिकी के अनुसार मारपीट के दौरान रजनीश कुमार पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है. घटना में घायल अर्जुन कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल, बरबीघा में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया.

CCTV वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ी चर्चा

घटना के चार दिन बाद मारपीट और चाकूबाजी से जुड़ा सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोग कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं, क्योंकि घटना थाना गेट के समीप हुई बताई जा रही है.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

पीड़ित की शिकायत पर रजनीश कुमार, मन्ना कुमार, आलोक कुमार सहित अन्य आरोपितों के विरुद्ध बरबीघा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. बरबीघा थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : शेखपुरा में बाईपास निर्माण का रास्ता साफ, एसडीओ की पहल से खत्म हुआ गतिरोध, शुरू हुआ काम


विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन