ePaper

शेखपुरा न्यायालय को मिले 29 नये कर्मी

Updated at : 21 Oct 2025 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
शेखपुरा न्यायालय को मिले 29 नये कर्मी

जिला न्यायालय को 29 अपर डिविजन क्लर्क प्राप्त हुआ है. अब यहां न्यायालय कर्मियों की संख्या बढ़कर 145 हो गई है.

विज्ञापन

शेखपुरा. जिला न्यायालय को 29 अपर डिविजन क्लर्क प्राप्त हुआ है. अब यहां न्यायालय कर्मियों की संख्या बढ़कर 145 हो गई है. इसके पूर्व यहां 46 क्लर्क कार्यरत हैं. पटना उच्च न्यायालय द्वारा गठित केंद्रीय चयन सह बहाली कमेटी द्वारा पूरे राज्य के न्यायालयों के 2608 अपर डिवीजन क्लर्क के बहाली को लेकर अंतिम सूची जारी की है. इन सभी का चयन लिखित और साक्षात्कार के आधार पर किया गया है. इन सभी न्यायालय कर्मियों को संबंधित जिला के प्रधान जिला जज नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे. शेखपुरा जिले के बड़ी संख्या में युवक और युवतियां ने भी राज्य के विभिन्न जिलों के न्यायालयों में इस पद पर भी सफलता पाई है. इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला न्यायालय कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि पटना जिला के प्रधान जिला जज के अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया था. 2022 में न्यायालय में खाली 2639 पद के लिए विज्ञापन निकाला गया था. लिखित और साक्षात्कार में प्राप्त अंक के आधार पर सभी की तैनाती की गयी है. जिसमें यहां तैनात होने वालों के नाम रानी कुमारी, सुमन कुमारी, जुली कुमारी, निभा कुमारी, अमृता कुमारी, रिंकी कुमारी, निशु कुमारी, रूप माला कुमारी, लवली कुमारी, श्वेता कुमारी, कुमकुम कुमारी, कुमारी नेहा वैशाली, संजू कुमारी, श्रेया राज, आशा कुमारी के अलावा रवि शंकर कुमार, नितिन नीरज, राजा कुमार, सुदीप कुमार, रवि कुमार, सुशांत कुमार आदि शामिल है. मीडिया प्रभारी ने इन सभी के चयन को लेकर इन्हें जिला न्यायालय कर्मचारी संघ की ओर से बधाई देते हुए शुभकामना दी है और आशा व्यक्त की है कि उनके योगदान के बाद न्यायालय में लोगों को न्याय प्रदान करने के काम में न्यायाधीशों को मदद पहुंचाने में काफी सहूलियत होगी. लोगों को सुलभ न्याय मिल सकेगा और इसके साथ ही न्यायालय कर्मचारियों की संख्या बढ़ने से संगठन में भी मजबूती आयेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन