21 से 23 अगस्त तक सुप्रीम कोर्ट में विशेष लोक अदालत

Published by : SANTOSH KUMAR SINGH Updated At : 27 Apr 2026 9:43 PM

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आलोक में पटना उच्च न्यायालय द्वारा डीएलएसए को निर्गत आदेश के अनुसार सर्वोच्य न्यायालय नई दिल्ली द्वारा लंबित मामले की निपटारा के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन 21 से 23 अगस्त 2026 तक दिल्ली सुप्रीम कोर्ट परिसर के अंर्तगत होगा.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आलोक में पटना उच्च न्यायालय द्वारा डीएलएसए को निर्गत आदेश के अनुसार सर्वोच्य न्यायालय नई दिल्ली द्वारा लंबित मामले की निपटारा के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन 21 से 23 अगस्त 2026 तक दिल्ली सुप्रीम कोर्ट परिसर के अंर्तगत होगा. जिसकी शुरूआत समाधान समारोह के नाम से 21 अप्रैल 26 से आरंभ है तथा इसका मुख्य उद्देश्य जिलों के सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों की राज्य तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार स्थित मध्यस्थता केन्द्र में विशेष लोक अदालत पूर्व सुलह वार्ता कर आपसी सुलह एवं सहमति बनाकर समाधान तलाशना है. सभी राज्यों के सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के पक्षकार सुलह में भाग लेकर अपना विवाद खत्म कर सकते हैं. डीएलएसस सचिव सह सब-जज राजेश कुमार गौरव ने सूचना देते हुए बताया कि ऐसे दोनों पक्ष 21 से 23 अगस्त तक नई दिल्ली में आयोजित विशेष लोक अदालत में शामिल होकर विशेष लाभ उठा सकते हैं. जिला प्राधिकार ने निपटारे के लिए पारिवारिक, सिविल, सर्विस व बैंक के 41 मामलों को चिन्हित कर पक्षकारों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया में है। इसके बाद पूरे मई माह में पक्षकारों संघ फिजिकल या वर्चुअल प्री सिटिंग होगी तथा जून एवं जुलाई में मध्यस्थता के द्वारा जिला प्राधिकारी में ही सेटेलमेंट कराया जाएगा. जो पक्षकार इसमें शामिल होना चाहते हैं उन्हें 31 मई 26 तक एक गुगल फार्म भरना होगा। किसी भी अन्य जानकारी के लिए वन स्टाप सेंटर खोला गया है। जिसका हेल्प लाइन न. 011-23315652 व 011-23316464 या जिला विधिक प्राधिकार कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि डीएलएसए के प्रशिक्षित मध्यस्थ व अधिवक्ता संघ का भी सहयोग होगा तथा अधिवक्ताओं से अपील है कि इसमें भाग लेकर सहमति से समाधान की ओर कदम बढ़ाएं.

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन