नालंदा : श्रावणी मेला को लेकर रेलवे का तोहफा, पटना-इस्लामपुर और हावड़ा-नटेसर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Updated:
विज्ञापन
श्रावणी मेला: बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू

श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बड़ी घोषणा की है. बिहार के नालंदा, राजगीर और इसलामपुर के यात्रियों के लिए पटना-इस्लामपुर और हावड़ा-नटेसर के बीच दो जोड़ी विशेष मेला ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है. यह श्रद्धालुओं को बाबा धाम तक आरामदायक यात्रा का विकल्प प्रदान करेगा.

विज्ञापन

नालंदा, राजगीर और इसलामपुर के यात्रियों को श्रावणी मेला के दौरान रेलवे ने बड़ी सौगात दी है. श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने दो जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. इन ट्रेनों के परिचालन से बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को आसान और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा.

ये विशेष ट्रेनें पटना–इसलामपुर तथा हावड़ा–नटेसर मार्ग पर निर्धारित दिनों में चलेंगी, जिससे बिहार के विभिन्न जिलों सहित बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी.

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 03297/03298 पटना–इसलामपुर–पटना श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन सप्ताह में तीन दिन किया जाएगा.

पटना–इसलामपुर स्पेशल ट्रेन का समय और ठहराव

गाड़ी संख्या 03297 पटना–इसलामपुर श्रावणी मेला स्पेशल 26 जुलाई से 29 सितंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को पटना जंक्शन से शाम 4 बजकर 10 मिनट पर प्रस्थान करेगी.

यह ट्रेन राजेंद्रनगर, पटना साहिब, फतुहा, दनियावां बाजार हॉल्ट, हिलसा और एकंगरसराय में ठहराव करते हुए शाम 7 बजे इसलामपुर पहुंचेगी.

वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 03298 इसलामपुर–पटना श्रावणी मेला स्पेशल 27 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर इसलामपुर से खुलेगी.

यह ट्रेन एकंगरसराय, हिलसा, दनियावां बाजार हॉल्ट, फतुहा, पटना साहिब और राजेंद्रनगर में रुकते हुए पूर्वाह्न 11 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.

हावड़ा–नटेसर स्पेशल ट्रेन की समय-सारणी

इसके अलावा, गाड़ी संख्या 03001/03002 हावड़ा–नटेसर–हावड़ा श्रावणी मेला स्पेशल का भी संचालन सप्ताह में तीन दिन किया जाएगा. यह ट्रेन आसनसोल, जसीडीह, झाझा, किउल, शेखपुरा, अस्थावां, बिहारशरीफ, नालंदा और राजगीर होते हुए नटेसर तक जाएगी.

गाड़ी संख्या 03001 हावड़ा–नटेसर श्रावणी मेला स्पेशल 5 जुलाई से 29 सितंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को हावड़ा से रात 11 बजकर 50 मिनट पर प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर बिहारशरीफ, 10 बजकर 40 मिनट पर नालंदा और 11 बजकर 5 मिनट पर राजगीर पहुंचते हुए दोपहर 12 बजे नटेसर पहुंचेगी.

वापसी में गाड़ी संख्या 03002 नटेसर–हावड़ा श्रावणी मेला स्पेशल 6 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को दोपहर 1 बजे नटेसर से रवाना होगी.

यह ट्रेन राजगीर, नालंदा, बिहारशरीफ, अस्थावां, शेखपुरा, किउल और जसीडीह में ठहराव करते हुए अगले दिन सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर हावड़ा पहुंचेगी.

रेलवे की अपील और यात्रियों को मिलने वाली सुविधा

रेल प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन के समय और तिथियों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें तथा सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा के लिए रेलवे के निर्देशों का पालन करें.

इन विशेष ट्रेनों के संचालन से श्रावणी मेला के दौरान बिहारशरीफ,राजगीर और इसलामपुर क्षेत्र के यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी.

Also Read : सीएम सम्राट चौधरी ने नालंदा डेयरी को दी 26 करोड़ की सौगात, दही-लस्सी प्लांट समेत कई योजनाओं का किया शिलान्यास


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन