48 हजार से ज्यादा लोगों ने जनगणना के लिए की स्वघोषणा, 34 प्रतिशत से ज्यादा घरों का हुआ सूचीकरण

Published by :Vivek Ranjan
Published at :12 May 2026 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
Sheikhpura News

मीटिंग में बैठे कर्मी और प्रगणक

जिले में जनगणना का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. जिला प्रशासन द्वारा प्रशिक्षित सभी प्रगणक अपने-अपने निर्धारित क्षेत्र में जाकर घरों के सूचीकरण का कार्य कर रहे हैं.

विज्ञापन

Sheikhpura News (रंजीत कुमार) : जिले में जनगणना का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. जिला प्रशासन द्वारा प्रशिक्षित सभी प्रगणक अपने-अपने निर्धारित क्षेत्र में जाकर घरों के सूचीकरण का कार्य कर रहे हैं. जनगणना का यह पूरा काम इलेक्ट्रॉनिक मोड में किया जा रहा है. जनगणना कार्य को लेकर पूरे जिले में 1277 प्रगणक और पर्यवेक्षक लगाए गए हैं. जिले को जनगणना के लिए 10 चार्ज में विभक्त किया गया है. यह चार्ज सभी प्रखंड और नगर क्षेत्र के आधार पर गठित किया गया है. सभी चार्ज के अलग-अलग अधिकारी और अलग-अलग कोड के तहत यह कार्य चल रहा है.

34 प्रतिशत मकानों का हुआ सूचीकरण

इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर जनगणना पदाधिकारी विजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि मकान सूचीकरण का लगभग 34 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है. यह काम 2 मई से शुरू किया गया है. यह काम 31 मई तक जारी रहेगा. इस पूरे अभियान के दौरान प्रगणक लोगों के घर जा जाकर उनके पारिवारिक स्थिति, घर की स्थिति, वाहन, शौचालय, रसोई घर, भोजन पकाने के संसाधन, ऊर्जा के स्रोत, बिजली सौर ऊर्जा आदि कुल 33 प्रकार के जानकारी इकट्ठा करने का काम कर रहे हैं. सभी जानकारी एप पर लोड किया जा रहा है. इसके साथ ही 48,000 से ज्यादा लोगों द्वारा जनगणना पोर्टल पर लोड किए गए स्व घोषणा के सत्यापन का काम भी प्रगणकों द्वारा इस दौरान किया जा रहा है.

एक प्रगणक करेंगे 200 घरों का सूचीकरण

हालांकि इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों द्वारा स्व घोषणा के बाद पोर्टल द्वारा जारी किए गए आईडी प्रगणकों के साथ साझा नहीं किये जाने के कारण उनसे पुनः सभी जानकारी आमने-सामने बैठकर ही पूरी की जा रही है. प्रगणक के रूप में तैनात स्कूली शिक्षक प्रतिदिन 20 से 25 घरों के सूचीकरण का कार्य संपादित कर रहे हैं. आमतौर पर औसतन एक प्रगणक को 200 घरों के सूचीकरण का टास्क दिया गया है. इस कार्य की लगातार निगरानी चार्ज अधिकारी के साथ-साथ अन्य जिला प्रशासन और प्रखंड प्रशासन के आला अधिकारी कर रहे हैं.

Also Read : बिहार में मंत्रियों के बंगले फाइनल, यहां रहेंगे निशांत कुमार, देखिए पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Vivek Ranjan

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन टीवी चैनल के माध्यम से पिछले 6 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं . करियर की शुरुआत Network 10 से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहा हूं. देश और राज्य की राजनीति, कृषि और शिक्षा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन