संत रविदास जयंती के मौके पर निकली कलशयात्रा, लोगों के बीच संत के विचारों को पहुंचाने का दिया संदेश
बिंद प्रखंड कार्यालय परिसर से कलश यात्रा की शुभारंभ करते बीडियो जफरुद्दीन व अन्य.
नालंदा के बिंद में संत रविदास की 650वीं जयंती पर कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और समानता का संदेश दिया। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर बुधवार को बिंद प्रखंड कार्यालय परिसर से कलश यात्रा निकाली गयी. बीडीओ जफरूद्दीन ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत की. यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग शामिल हुए. प्रखंड कार्यालय परिसर से निकली कलश यात्रा बस पड़ाव, थाना और मुख्य बाजार का भ्रमण करते हुए पुनः प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंची. यात्रा के दौरान लोगों ने समाज में आपसी प्रेम, समानता, एकता और भाईचारे का संदेश दिया.
संत रविदास के विचारों का लिया संकल्प
लोगों ने संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर बीडीओ जफरूद्दीन ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महान संत और समाज सुधारक थे. उन्होंने समाज में मानवता, समानता और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया. उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं. उन्होंने लोगों से संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने और उनके संदेश को अपने जीवन में अपनाने की अपील की. मौके पर उपप्रमुख नीलम देवी, सीओ रामायण कुमार, सीडीपीओ रेणु कुमारी, भाजपा नेता सतीश कुमार, सरपंच चंद्रमौली प्रसाद, उपसरपंच डॉ. सुनील कुमार, राजीव रंजन, लालजीत, राजेश कुमार, सागर पासवान, पप्पू राम समेत अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मुकुल नाथ
मुकुल नाथ वर्ष 2017 पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. विगत 9 वर्षों से प्रभात खबर के लिए बिंद प्रखंड और आसपास के इलाकों से रिपोर्टिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




