नालंदा: किसानों की सिंचाई समस्या को लेकर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने उदेरा स्थान बराज का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

इस्लामपुर के उदेरा स्थान में बराज का निरीक्षण करते सांसद व अधिकारीगण| Prabhat Khabar Network

सांसद कौशलेंद्र कुमार ने उदेरा स्थान बराज का निरीक्षण कर नालंदा के किसानों को सिंचाई की समस्या से राहत दिलाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने नहरों में पानी की उपलब्धता और आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया और औगारीधाम नहर की बाधा दूर करने के आदेश दिए.

विज्ञापन

Nalanda News: जिले के किसानों को सिंचाई की समस्या से राहत दिलाने के लिए सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बुधवार को इस्लामपुर स्थित उदेरा स्थान बराज का निरीक्षण किया. उन्होंने बराज से निकलने वाली विभिन्न नहरों में पानी की उपलब्धता और आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

नहरों में पानी की स्थिति का लिया जायजा

निरीक्षण के बाद उदेरा स्थान बराज कार्यालय में सांसद ने सिंचाई विभाग के अभियंताओं और अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में किसानों के खेतों तक सुगमता से नहर का पानी पहुंचाने और सिंचाई के लिए नहर के पानी के उपयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई.

सांसद ने कहा कि नालंदा के पश्चिमी क्षेत्र में उदेरा स्थान बराज किसानों के लिए सिंचाई का महत्वपूर्ण जलस्रोत है. इस वर्ष जिले में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई है. ऐसे में किसानों के लिए नहर का पानी बेहद उपयोगी साबित हो सकता है.

औगारीधाम नहर की बाधा दूर करने निर्देश

सांसद ने बताया कि इस्लामपुर-औगारीधाम नहर में बराज का पानी पहुंचने में आ रही बाधा को दूर करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. तेल्हाड़ा नहर में भी जरूरत के अनुसार पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है.

बाढ़ की स्थिति पर भी रखी नजर

हिलसा और करायपरसुराय प्रखंडों में अधिक पानी होने की स्थिति में संभावित बाढ़ से निपटने के लिए भी उदेरा स्थान के अभियंताओं और अधिकारियों को आवश्यक तैयारी रखने का निर्देश दिया गया. सांसद ने कहा कि नालंदा की जनता ने उन्हें सेवा का दायित्व दिया है और किसानों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता और जिम्मेदारी है.

मौके पर वरिष्ठ जदयू नेता वीरेंद्र प्रसाद, संजय साहू, अजय चंद्रवंशी, कुमार मंगलम, अमित कुमार अधिवक्ता, विजय प्रसाद, मोहन कुमार, धर्मवीर प्रसाद, बबलू प्रसाद, आशुतोष कुमार, धनंजय कुमार, वाल्मीकि महतो समेत सिंचाई विभाग के कई अभियंता और कर्मचारी मौजूद रहे.

Also Read: बिहारशरीफ में 7.30 लाख लोगों की हुई टीबी स्क्रीनिंग, राशन कार्ड के लक्ष्य से अधिक आवेदन


विज्ञापन
उज्ज्वलानंद गिरि

लेखक के बारे में

By उज्ज्वलानंद गिरि

उज्जवलानंद गिरि वर्ष 2009 से प्रभात खबर, बिहारशरीफ कार्यालय में जिला संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं. शिक्षा, सहकारिता, जिला परिषद तथा बिहारशरीफ प्रखंड की खबरें प्रमुखता से लिखते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन