बिहारशरीफ रेलवे क्रॉसिंग पर भीषण जाम, फाटक बंद होते ही फंसे वाहन; श्रमजीवी समेत 2 ट्रेनें रोकनी पड़ीं
सांकेतिक तस्वीर
बिहारशरीफ रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार की सुबह भीषण जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. ट्रेन के गुजरने के दौरान फाटक बंद होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिस कारण श्रमजीवी एक्सप्रेस सहित 2 ट्रेनों को रोकना पड़ा.
Biharsharif Railway Crossing Jam : बिहारशरीफ शहर के रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार की सुबह भीषण जाम लगने से राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. सुबह करीब 9 बजे से ही रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.
ट्रेन के गुजरने के दौरान फाटक बंद होने से स्थिति और गंभीर हो गई. प्रतिदिन लगभग 25 ट्रेन का आवाजाही होती हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रेन के आने-जाने के समय करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रहती है.

ट्रेनों का परिचालन प्रभावित और रुकी एक्सप्रेस गाड़ियां
जाम का असर सड़क यातायात के साथ रेल परिचालन पर भी पड़ा. क्रॉसिंग के पास वाहनों की लंबी कतार के कारण राजगीर की ओर से आ रही 2392 डाउन श्रमजीवी एक्सप्रेस और 13234 इंटरसिटी ट्रेन को भी क्रॉसिंग के पास रोकना पड़ा. बताया गया कि करीब 9.30 और 9.52 बजे ट्रेनों को इंतजार करना पड़ा. इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई.
Also Read : बिहार के एक शिक्षक के चार बेटों ने रचा इतिहास, NEET क्वालीफाई कर बने डॉक्टर
प्रशासन की पहल और पुलिस द्वारा जाम हटवाना
रेलवे प्रशासन ने जाम की गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की मांग की. सूचना मिलने पर 112 और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद काफी मशक्कत से जाम को हटाया जा सका और यातायात सामान्य हुआ. इस रेलवे क्रॉसिंग से बरबीघा, शेखपुरा समेत आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं.
Also Read : आरा में 5 हजार की भीड़ और लालू यादव का कार्यक्रम, घायल की मौत की अफवाह के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
आम लोगों और स्कूली बच्चों की बढ़ती मुश्किलें
जाम के कारण स्कूली बच्चों, नौकरी-पेशा लोगों, मरीजों और आम यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि फाटक बंद होने के बाद वाहनों के निकलने के लिए पर्याप्त वैकल्पिक रास्ता नहीं होने के कारण कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाती है.
लोगों का कहना है कि रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या अब रोज की परेशानी बनती जा रही है. ट्रेन के आने-जाने के दौरान फाटक बंद होते ही सड़क यातायात पूरी तरह प्रभावित हो जाता है. इससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी विलंब होता है और कई बार रेल परिचालन पर भी इसका असर पड़ता है.
स्थानीय लोगों की ओवरब्रिज निर्माण की मांग
स्थानीय लोगों ने रेलवे और जिला प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए, ताकि वाहनों को फाटक से होकर गुजरने की मजबूरी खत्म हो सके.
ओवरब्रिज बनने से जहां जाम की समस्या दूर होगी, वहीं रेल परिचालन भी अधिक सुचारु हो सकेगा. लोगों ने जल्द पहल कर वर्षों पुरानी इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए