राजगीर में तीसरी सोमवारी पर बाबा सिद्धनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
राजगीर के वैभारगिरी पहाड़ी पर बाबा सिद्धनाथ
Biharsharif News : राजगीर के वैभारगिरी पर्वत स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में तीसरी सोमवारी पर हजारों शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा पूरा मंदिर परिसर।
Biharsharif News : श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर वैभारगिरी पर्वत स्थित द्वापरकालीन बाबा सिद्धनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे शिवभक्तों की लंबी कतार मंदिर परिसर में लगने लगी. श्रद्धालुओं के 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से पूरा वैभारगिरी पर्वत क्षेत्र गूंजता रहा. दिनभर मंदिर परिसर में धार्मिक और भक्तिमय माहौल बना रहा. बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे.
गर्मजल कुंडों में स्नान के बाद किया जलाभिषेक
श्रद्धालुओं ने पहले राजगीर के प्रसिद्ध गर्मजल कुंडों में स्नान किया. इसके बाद वहां से जल लेकर वैभारगिरी पर्वत स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर पहुंचे. भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर दूध, धतूरा, अक्षत, चंदन, पुष्प समेत अन्य पूजन सामग्री अर्पित की. कई श्रद्धालु पूरे परिवार के साथ मंदिर पहुंचे और बाबा सिद्धनाथ की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, शांति और परिवार की खुशहाली की कामना की.
Also Read : नवादा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत के बाद तीन घंटे तक जाम रहा एनएच-20
महिलाओं और बच्चों में भी दिखा विशेष उत्साह
जलाभिषेक और पूजा-अर्चना को लेकर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया. मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर चहल-पहल बनी रही. श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भगवान शिव की आराधना में लीन रहे.
प्राचीन मान्यताओं से जुड़ा है बाबा सिद्धनाथ मंदिर
आचार्य रवि कुमार पांडेय ने बताया कि श्रावण मास में भगवान शिव के जलाभिषेक का विशेष धार्मिक महत्व है. बाबा सिद्धनाथ मंदिर की प्राचीन पौराणिक मान्यताओं के कारण सावन के प्रत्येक सोमवार को यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. उन्होंने बताया कि मान्यता है कि सच्चे मन और श्रद्धा के साथ बाबा सिद्धनाथ की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. तीसरी सोमवारी के अवसर पर इसी आस्था के साथ दिनभर श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा.
Also Read : हिसुआ में 36 भूमिहीन परिवारों को मिला आवासीय पर्चा, अब अपने घर का सपना होगा साकार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










