अजय पासवान हत्याकांड में एक और महिला गिरफ्तार, अब तक तीन आरोपित महिलाएं पकड़ी गईं

Updated:
विज्ञापन

नवादा जिला कोर्ट की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Biharsharif News : नालंदा के अजय पासवान हत्याकांड में पुलिस ने एक और महिला को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल तीन महिलाओं की गिरफ्तारी हो चुकी है, मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।

विज्ञापन

Biharsharif News : चिकसौरा थाना क्षेत्र के गोदू बिगहा टारपर गांव में नाली एवं रास्ते के विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में युवक अजय पासवान की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और महिला आरोपित को गिरफ्तार किया है. मृतक की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कुल आठ लोगों को आरोपित बनाया गया है. इस मामले में अब तक तीन महिलाओं की गिरफ्तारी हो चुकी है.

विज्ञापन

निभा देवी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोमवार को चिकसौरा थानाध्यक्ष गौरव सिंधु ने बताया कि अजय पासवान हत्याकांड में अमीरक पासवान की पत्नी निभा देवी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद उसे व्यवहार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. उन्होंने बताया कि मामले में श्यामदेव पासवान की पत्नी सुनीता देवी एवं दीपक पासवान की पत्नी प्रियंका कुमारी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. तीनों गिरफ्तार महिलाओं को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है.

Also Read : हिसुआ में 36 भूमिहीन परिवारों को मिला आवासीय पर्चा, अब अपने घर का सपना होगा साकार

मुख्य आरोपित समेत अन्य की तलाश में छापेमारी

पुलिस के अनुसार, मामले के मुख्य आरोपित अमीरक पासवान समेत अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है.

13 अगस्त को विवाद के बाद चली थी गोली

मालूम हो कि 13 अगस्त को गोदू बिगहा टारपर गांव में नाली एवं रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था. विवाद बढ़ने के बाद गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें विजय पासवान के 30 वर्षीय पुत्र अजय पासवान के सीने में गोली लग गई थी.

पटना ले जाने के दौरान हुई थी मौत

गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल अजय पासवान को इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया था. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया था. हालांकि पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी.

Also Read : राशन कार्ड में ई-केवाईसी को लेकर समीक्षा बैठक, डीलरों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन