ePaper

स्वास्थ्य जांच शिविर में कई लोगों ने करायी जांच

Updated at : 16 Nov 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य जांच शिविर में कई लोगों ने करायी जांच

रविवार को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा नालंदा द्वारा शहर के विस्तारित भवन श्रम कल्याण केंद्र मैदान में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. रविवार को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा नालंदा द्वारा शहर के विस्तारित भवन श्रम कल्याण केंद्र मैदान में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच शिविर में विशेष स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कराके चिकित्सकों द्वारा चिकित्सा परामर्श दिया गया. इस शिविर का उद्देश्य निसहाय और जरूरतमंद लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है़ शिविर में जांच करवाने आए लाभार्थियों ने रेड क्रॉस सोसाइटी के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह के शिविर उनके लिए बहुत मददगार साबित हो रहे हैं. यह स्वास्थ्य जांच शिविर आगे भी जारी रहेगा और हर रविवार को निशुल्क सेवा प्रदान की जाएगी. इस शिविर में बिहार शरीफ प्रख्यात डॉक्टरों के द्वारा 150 लोगों जिसमें शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीतीश कुमार के द्वारा 36 लोगो को, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अभिनव कुमार सिंह द्वारा 50 लोगो को, डॉ उमेश कुमार सिंह ,डॉक्टर अखिलेश कुमार एवं डॉ इंद्रजीत कुमार फिजिशियन के द्वारा 64 लोगो, फिजियोथैरेपिस्ट चिकित्सक डॉक्टर मोहम्मद शहजाद आलम के द्वारा 20 लोगों एवं ,होम्योपैथिक चिकित्सा डॉक्टर गौतम कुमार के द्वारा 17 लोगो तथा 25 लोगो मधुमेह की जांच की गई. इन डॉक्टरों ने विभिन्न रोगियों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सा परामर्श दिया और उनके स्वास्थ्य किस्से संबंधित समस्याओं का समाधान किया शिविर में रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य एवं आजीवन सदस्यों भी पूरी सक्रियता के साथ उपस्थित रहे. रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव राजेश कुमार कार्यकारिणी सदस्यों में मोहम्मद अखलाक अहमद, सदस्यों मे प्रमोद पंडित , नागेंद्र कुमार, बृज बिहारी प्रसाद, चंद्रमणि प्रसाद, अरविंद पंडित, प्रोफेसर स्वधर्म कुमार , साधु शरण प्रसाद ,रवि भूषण , राकेश कुमार पंकज, चंद्रमणि प्रसाद, शंभू कश्यप, डॉ़ सम मोहम्मद जमाल, अरुण कुमार एवं संजय कुमार ने संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इन सभी सदस्यों ने मरीजों का पंजीकरण, कतारों का प्रबंधन और आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में सहायता की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन