योग दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में भव्य आयोजन, जजों और अधिवक्ताओं ने किया योगाभ्यास

Updated:
विज्ञापन

योगाभ्यास करते प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

Bihar Sharif News : कोर्ट परिसर में गूंजा योग, न्यायिक अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन

नालंदा (बिहारशरीफ) से सुनील कुमार की रिपोर्ट
International Yoga Day 2026 : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशांत कुमार सहित न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों एवं सैकड़ों गणमान्य लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया. कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था. योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया. उपस्थित लोगों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास किया और नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया.

योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

कार्यक्रम के दौरान “योग रहे, निरोग रहे” का संदेश दिया गया. इस अवसर पर माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशांत कुमार ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है. योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति, एकाग्रता और आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है. उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशिक्षकों द्वारा कराए गए अभ्यास को सभी लोगों को अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए. वहीं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के सचिव राजेश कुमार गौरव ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग तनाव को दूर करने और बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने का सबसे सरल एवं प्रभावी माध्यम है. उन्होंने लोगों से प्रतिदिन योग करने की अपील की.

न्यायिक अधिकारियों और कर्मियों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

कार्यक्रम में डीएएसजे प्रकाश कुमार सिंह, डीएएसजे धीरज कुमार भास्कर, डीएएसजे राण विजय कुमार, डीएएसजे अनूप सिंह, सीजीएम कुलदीप कुमार, डीएलएसए सचिव राजेश कुमार गौरव सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी एवं न्यायालय कर्मी उपस्थित रहे. योग प्रशिक्षण का संचालन प्रशिक्षक विद्या लक्ष्मी, रानी कुमारी, ऋषिकेश कुमार, अविनाश कुमार एवं दीपक कुमार पांडेय द्वारा किया गया. इस मौके पर जिला न्यायाधीश ने ट्रेनर को साल शाल एवं बुके दे कर सम्मानित किया, प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम तथा ध्यान की विधियों का अभ्यास कराते हुए स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए नियमित योग करने का संदेश दिया. कार्यक्रम का समापन सामूहिक ध्यान और स्वस्थ जीवन के संकल्प के साथ हुआ.

Also Read : बिहारशरीफ में सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी तेज, 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन