ePaper

बरुई गांव में मारपीट, तीन सगे भाई जख्मी

Updated at : 28 Nov 2025 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
बरुई गांव में मारपीट, तीन सगे भाई जख्मी

आदर्श टाउन थाना क्षेत्र के बरूई गांव में मारपीट की घटना में तीन सगे भाई घायल हो गए. घायलों में सुरेंद्र यादव का पुत्र मिथुन कुमार, मनु कुमार और आशीष कुमार शामिल हैं.

विज्ञापन

शेखपुरा. आदर्श टाउन थाना क्षेत्र के बरूई गांव में मारपीट की घटना में तीन सगे भाई घायल हो गए. घायलों में सुरेंद्र यादव का पुत्र मिथुन कुमार, मनु कुमार और आशीष कुमार शामिल हैं. इनमें मिथुन और मनु की हालत गंभीर बताई जा रही है. परिजनों के अनुसार, परिवार के भीतर किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी चल रही थी. इसी दौरान पड़ोसियों ने उन पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए विवाद छेड़ दिया. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और पड़ोसियों ने तीनों भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया.जहां उनका इलाज किया जा रहा है. मारपीट की घटना के पीछे कुछ दिन पूर्व बच्चों के बीच हुआ विवाद बताया जाता है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन