नालंदा : बिंद के नए सीएचसी भवन में एक महीने में ही सीलन, 7 करोड़ की लागत वाले अस्पताल की गुणवत्ता पर उठे सवाल

बिंद सीएचसी में दीवार पर सीलन | Prabhat Khabar Network
नालंदा के बिंद प्रखंड में करोड़ों की लागत से बने नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन में निर्माण के महज एक महीने के भीतर ही सीलन आने लगी है. स्थानीय लोगों ने संवेदक पर घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए गुणवत्ता की जांच की मांग की है.
Nalanda CHC News : नालंदा के बिंद प्रखंड मुख्यालय में करोड़ों रुपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में जगह-जगह सीलन आ गई है. नवनिर्मित सीएचसी भवन में एक माह पहले मरीजों का इलाज शुरू किया गया था.
थोड़ी सी बारिश पड़ने पर सीएचसी भवन की छत व दीवारों में नमी आने से छत व दीवार के प्लास्टर व रंग-रोगन पर बुरा असर पड़ रहा है.
गुणवत्ताहीन निर्माण का आरोप और ग्रामीणों की प्रतिक्रिया
स्थानीय लोगों व मरीजों ने संवेदक पर गुणवत्तापूर्ण सीएचसी निर्माण नहीं कराए जाने का आरोप लगाया है.
ग्रामीण विकास कुमार, संतोष कुमार, उपेन्द्र प्रसाद, नरेश प्रसाद, रविरंजन कुमार, धर्मवीर प्रसाद, मसुदन प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार व अन्य ने कहा कि इलाके की एक लाख से अधिक की आबादी को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सात करोड़ से अधिक की लागत से 30 बेड वाले इस अस्पताल भवन का निर्माण कराया गया है.
एक महीने के भीतर भवन की स्थिति पर असर
एक महीने पहले ही इस नवनिर्मित अस्पताल में मरीजों का समुचित इलाज शुरू किया गया है, लेकिन एक महीने के अंदर अस्पताल भवन में सीलन आनी शुरू हो गई है. समय रहते पानी व सीलन की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले कुछ ही महीनों में भवन की स्थिति काफी प्रभावित हो जाएगी.
सीएस और स्वास्थ्य मंत्री से जांच व कार्रवाई की मांग
लोगों ने सीएस व स्वास्थ्य मंत्री से नवनिर्मित सीएचसी भवन निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराकर संवेदक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










