नालंदा : अंबेडकर कन्या आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए पुनर्परीक्षा, 115 में 92 छात्राएं हुईं शामिल

परीक्षा केंद्र पर परीक्षा की निगरानी करते जिला कल्याण पदाधिकारी योगेंद्र कुमार | Prabhat Khabar Network
बिहारशरीफ के नेशनल प्लस टू उच्च विद्यालय शेखाना परीक्षा केंद्र पर जिले के दो अंबेडकर कन्या आवासीय विद्यालयों की रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुनर्परीक्षा आयोजित की गई. जिसमें कुल 92 छात्राएं उपस्थित हुईं.
नालंदा जिले में स्थापित दो अंबेडकर कन्या आवासीय विद्यालयों के विभिन्न कक्षाओं में रिक्त सीटों को भरने के लिए रविवार को पुनर्परीक्षा का आयोजन किया गया. परीक्षा के लिए स्थानीय नेशनल प्लस टू उच्च विद्यालय शेखाना को परीक्षा केंद्र बनाया गया था.
जिला कल्याण पदाधिकारी योगेंद्र कुमार ने इस संबंध में बताया कि जिले के दो अंबेडकर कन्या आवासीय विद्यालयों के विभिन्न कक्षाओं में रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया.
प्राप्त आवेदन और छात्राओं की उपस्थिति
इसके लिए कुल 115 आवेदन प्राप्त हुए थे, लेकिन परीक्षा में 92 छात्राएं ही उपस्थित हो सकीं. परीक्षा आयोजन के लिए जिला प्रशासन के द्वारा परीक्षा केंद्र पर दो दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में परीक्षा का आयोजन किया गया.
किन विद्यालयों के लिए होगा छात्राओं का नामांकन
उन्होंने बताया कि जिले के राजगीर अनुमंडल में डॉ. भीमराव अंबेडकर कन्या आवासीय विद्यालय राजगीर तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर कन्या विद्यालय मुढ़ारी हरनौत में चयनित छात्राओं का नामांकन लिया जाएगा. परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त वातावरण में किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










