विश्व स्तनपान सप्ताह : इस्लामपुर में रंगोली बनाकर महिलाओं को किया जागरूक, मां के दूध के महत्व पर दिया जोर

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करती बाल विकास परियोजना पदाधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नालंदा में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर संडा पंचायत में धात्री महिलाओं ने रंगोली बनाकर जागरूकता फैलाई. आंगनवाड़ी केंद्रों पर पौष्टिक आहार और मां के दूध के महत्व पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

Breastfeeding Awareness Nalanda : विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर प्रखंड के संडा पंचायत अंतर्गत मखदुमपुर वार्ड संख्या नौ सह कोड संख्या पंद्रह पर धात्री महिलाओं ने सामूहिक रूप से रंगोली बनाकर महिलाओं को जागरूक किया.

विज्ञापन

समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा मनाए गए इस जागरूकता अभियान में रंगोली के समक्ष घड़े पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अर्चना नयन, पर्यवेक्षिका संगीता सिंहा, सुमन कुमारी एवं विभा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

पोषाहार और पौष्टिक आहार की दी गई जानकारी

इस मौके पर उपस्थित सैकड़ों महिलाओं सहित अन्य लोगों को संबोधित करते हुए बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अर्चना नयन ने बतलाया कि बाल विकास परियोजना कार्यालय से सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषाहार नियमित दिए जाते हैं.

उन्होंने समय-समय पर बच्चों के लिए दूध और धात्री महिलाओं के लिए पौष्टिक आहार के वितरण की उपस्थित लोगों को जानकारी दी. उन्होंने धात्री महिलाओं को फल, हरी सब्जियां, दूध और पौष्टिक तत्वोंयुक्त भोजन करने की सलाह दी.

मां का दूध बच्चों के लिए सर्वोत्तम आहार

उन्होंने कहा कि आज से एक सप्ताह तक विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि मां का दूध बच्चों के लिए सर्वोत्तम आहार है. आप अपने बच्चों को अधिक से अधिक अपना स्तनपान कराएं, जिससे बच्चा भी स्वस्थ रहे और आप भी स्वस्थ रहें.

कार्यक्रम में सेविकाओं और ग्रामीणों की उपस्थिति

इस अवसर पर सेविका सविता कुमारी, राधा देवी, कविता देवी, सुनीता देवी, गीता देवी सहित अन्य सैकड़ों महिलाएं और ग्रामीण उपस्थित थे.

Also Read : डेहरी EO डॉ. विमल कुमार हत्याकांड : पत्नी ने ड्राइवर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गांव के लोगों ने की कार्रवाई की मांग


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन