हरनौत में गैस सिलेंडर में आग लगते ही हुआ विस्फोट, महिला और दो बच्चों समेत आठ लोग झुलसे

Updated:
विज्ञापन

अगलगी की घटना का मुआयना करते ग्रामीण

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पोआरी गांव में गैस सिलेंडर फटने से अफरातफरी मच गई. दूध गर्म करते समय हुए इस जोरदार धमाके में दो बच्चों और एक महिला सहित आठ लोग झुलस गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

Gas Cylinder Explosion: हरनौत थाना क्षेत्र के पोआरी गांव में शनिवार दोपहर गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद हुए जोरदार विस्फोट से घर में चीख-पुकार मच गयी. हादसे में दो बच्चों और एक महिला समेत आठ लोग झुलसकर जख्मी हो गये. विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के लोग भी सहम गये. आनन-फानन में सभी घायलों को कल्याण बिगहा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से झुलसे चार लोगों को सदर अस्पताल बिहारशरीफ रेफर किया गया.

विज्ञापन

दूध गर्म करने के दौरान सिलेंडर में लगी आग

गांव के वार्ड सदस्य रोशन कुमार ने बताया कि पोआरी गांव निवासी मनोहर सिंह के घर में शनिवार को 14 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर पर दूध गर्म किया जा रहा था. इसी दौरान सिलेंडर में अचानक आग लग गयी. आग देखकर घर में अफरा-तफरी मच गयी.

आग बुझाने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ आसपास के लोग भी जुट गये. इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ गैस सिलेंडर फट गया. विस्फोट की चपेट में आने से मनोहर सिंह की पत्नी रीना देवी, पप्पू सिंह समेत आठ लोग झुलस गये. घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं.

अगलगी के बाद बचा मलवा
अगलगी के बाद बचा मलवा

विस्फोट के बाद मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़

सिलेंडर में विस्फोट के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. घटना की सूचना मिलने पर हरनौत थाना पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची. दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद घर में लगी आग पर काबू पाया.

रसोई का सामान जलकर क्षतिग्रस्त

आग लगने से घर की रसोई में रखा सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा. गंभीर रूप से झुलसे चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ रेफर किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन