नूरसराय के बालचंद बिगहा में 24 घंटे के अखंड कीर्तन की शुरुआत, 61 महिलाओं व कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन

कलश शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नूरसराय प्रखंड के बालचंद बिगहा गांव में 24 घंटे के अखंड कीर्तन का शुभारंभ हुआ, जो धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक एकता का संदेश दे रहा है. 61 महिलाओं और कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली, जिसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कीर्तन शुरू हुआ.

विज्ञापन

Akhand Kirtan: नूरसराय प्रखंड के बालचंद बिगहा गांव में शनिवार को अखंड पूजा समिति संघ की ओर से 24 घंटे के अखंड कीर्तन की शुरुआत की गयी. धार्मिक आयोजन के साथ ग्रामीणों ने सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और सद्भाव का संदेश भी दिया.

विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत 61 महिलाओं एवं कन्याओं की कलश यात्रा से हुई. सभी ने संत बाबा राजा कुआं से कलश में जल भरा. इसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ कलश यात्रा गांव स्थित देवी स्थान तक निकाली गयी. देवी स्थान पहुंचने के बाद आचार्य पंडित अवधेश पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अखंड कीर्तन का शुभारंभ हुआ. ‘हरे रामा, हरे कृष्णा’ के जयघोष से पूरा गांव और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो उठा.

सुख-शांति और सर्वकल्याण की कामना

आचार्य पंडित अवधेश पांडेय ने कहा कि गांव में सुख-शांति, समृद्धि और सर्वकल्याण की कामना को लेकर अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि संस्कार और सहयोग से ही समाज का वास्तविक कल्याण संभव है.

उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती केवल संगठन से नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, संवाद, संस्कार और सहयोग से होती है. लोगों को व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर सामूहिक हित में कार्य करना चाहिए.

आयोजन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

अखंड कीर्तन को सफल बनाने में नेपाल कुमार, सुनील कुमार उर्फ लाला, रंजीत कुमार, माधो प्रसाद, दरोगी भगत, बच्चु यादव, राजेंद्र प्रसाद, नेपाली यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन