महिलाओं की सुविधा पर ताला, राजगीर में पिंक शौचालय के टूटे शीशे बयां कर रहे बदहाली

Updated:
विज्ञापन

राजगीर के सर्कस मैदान में गौरक्षणी के समीप के पिंक शौचालय के प्रवेश द्वार का टूटा शीशा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजगीर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए बना पिंक टॉयलेट रखरखाव के अभाव में बदहाल हो गया है. निर्माण के बाद से ही बंद पड़े इस टॉयलेट के शीशे भी टूटे हुए हैं, जिससे यह असुरक्षित हो गया है. सरकारी सुविधा की यह उपेक्षा स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय है.

विज्ञापन

Pink Toilet: पर्यटन नगरी राजगीर में महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए बनाया गया पिंक शौचालय रखरखाव के अभाव में बदहाल होता जा रहा है. मलमास मेला सैरात भूमि के सर्कस मैदान में गौरक्षणी के समीप लाखों रुपये की लागत से बनाया गया पिंक शौचालय निर्माण के समय से ही उपयोग के बजाय ताले में बंद है. पूरे साल इसके दरवाजों पर ताला लटका रहने से महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है.

विज्ञापन

शौचालय के दोनों प्रवेश द्वार पर लगे शीशे को पिछले सप्ताह किसी शरारती तत्व द्वारा तोड़ दिया गया है. प्रवेश द्वार का शीशा टूटने के बाद पिंक शौचालय की स्थिति और भी खराब हो गयी है. लंबे समय से बंद और उपेक्षित रहने के कारण दोनों दरवाजों के शीशे टूटने की बात बतायी जा रही है. खुले प्रवेश द्वार और क्षतिग्रस्त संरचना के कारण यह स्थल अब असुरक्षित नजर आ रहा है.

निर्माण के बाद से ही लटका है ताला

राजगीर में महिलाओं के लिए दो स्थानों पर पिंक शौचालय का निर्माण कराया गया था. इनमें एक मलमास मेला की सैरात भूमि के सर्कस मैदान में गौरक्षणी के समीप और दूसरा अनुमंडलीय कार्यालय परिसर में बनाया गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार निर्माण के बाद से ही दोनों शौचालयों पर ताले लटके हैं. ऐसे में महिलाओं के लिए सार्वजनिक सुविधा उपलब्ध कराने की योजना का उद्देश्य ही अधूरा रह गया है.

पर्यटकों और श्रद्धालुओं को भी होती है परेशानी

शहर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक, श्रद्धालु और स्थानीय महिलाएं विभिन्न कार्यों से पहुंचती हैं. इसके बावजूद महिला शौचालय बंद रहने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और नगर प्रशासन से दोनों पिंक शौचालयों की तत्काल सफाई, मरम्मत और नियमित संचालन सुनिश्चित कराने की मांग की है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी राशि से निर्मित सुविधा को बंद रखकर जर्जर होने देना सार्वजनिक संसाधनों की बर्बादी है.

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना अपराध : मुख्य पार्षद

नगर परिषद राजगीर की मुख्य पार्षद जीरो देवी ने कहा कि शरारती तत्वों द्वारा किया गया यह कार्य निंदनीय और चिंतनीय है. सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना अपराध है. ऐसे तत्वों की पहचान कर नगर परिषद और पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन