बिहारशरीफ : ऐतिहासिक बुढ़वा गणेश स्थान के पुनर्निर्माण की रखी गयी नींव, श्रद्धालुओं ने की मंगलकामना

Updated:
विज्ञापन

मंदिर का शिलान्यास करते पूर्व मंत्री डॉ. सुनील कुमार एवं जदयू के राष्ट्रीय महासचिव ई. सुनील कुमार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के सोहसराय में ऐतिहासिक बुढ़वा गणेश स्थान का पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो गया है. रविवार को भूमि-पूजन एवं शिलान्यास किया गया, जिसमें स्थानीय विधायक और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव भी शामिल हुए.

विज्ञापन

Budhwa Ganesh Sthan: स्थानीय सोहसराय के बीच बाजार स्थित ऐतिहासिक एवं आस्था के केंद्र बुढ़वा गणेश स्थान के पुनर्निर्माण कार्य का रविवार को विधि-विधान के साथ भूमि-पूजन एवं शिलान्यास किया गया. इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान आयोजित कर भगवान गणेश और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गयी. श्रद्धालुओं ने बिहार सहित पूरे देश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की.

विज्ञापन

विधायक और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव पहुंचे

कार्यक्रम में बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ. सुनील कुमार और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार पहुंचे. स्थानीय श्रद्धालुओं और आयोजन समिति के सदस्यों ने दोनों नेताओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया.

आस्था के केंद्रों का संरक्षण जरूरी : डॉ. सुनील

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि सनातन धर्म देश की प्राचीन संस्कृति, परंपरा और जीवन मूल्यों का आधार है. धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रखने के लिए आस्था के केंद्रों का संरक्षण और विकास जरूरी है.

उन्होंने कहा कि बुढ़वा गणेश स्थान स्थानीय लोगों की आस्था से जुड़ा पावन स्थल है. पुनर्निर्माण के बाद श्रद्धालुओं को बेहतर धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण मिलेगा तथा यह स्थान और अधिक व्यवस्थित एवं भव्य स्वरूप में विकसित होगा.

मंदिर का शिलान्यास करते पुर्व मंत्री डा सुनील कुमार एवं जदयू के राष्ट्रीय महांसचिव ई सुनील कुमार | Prabhat Khabar Network
मंदिर का शिलान्यास करते पूर्व मंत्री डॉ. सुनील कुमार एवं जदयू के राष्ट्रीय महासचिव ई. सुनील कुमार

समाज की सहभागिता से सकारात्मक वातावरण : इंजीनियर सुनील

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर सुनील कुमार ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का विकास हमारी परंपराओं और सामाजिक आस्था से जुड़ा विषय है. ऐसे कार्यों में समाज की सहभागिता से सकारात्मक वातावरण तैयार होता है. उन्होंने पुनर्निर्माण कार्य के सफल और निर्विघ्न पूरा होने की कामना की.

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

इस अवसर पर जदयू नगर जिला अध्यक्ष प्रदुम्न कुमार, शंभू शरण गुप्ता, पूर्व महापौर सुधीर कुमार, केडी यादव, ईश्वर कुमार, प्रमोद कुमार, उमेश यादव, उमेश कुमार, राकेश कुमार, रंजीत कुमार, सुनील कुमार, गोल्डन कुमार, सत्येंद्र कुमार, संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन