बिहारशरीफ: नवोदय के छात्रों ने लिया नशा मुक्त भारत का संकल्प, जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Updated:
विज्ञापन

राजगीर के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल पदाधिकारी, शिक्षक एवं छात्र- छात्राएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजगीर के जवाहर नवोदय विद्यालय में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ. छात्रों ने नशा मुक्ति की शपथ ली और भविष्य के लिए संकल्प लिया.

विज्ञापन

Nasha Mukt Bharat: नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत राजगीर के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिला प्रशासन, युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग द्वारा संचालित इस 100 सप्ताह की जनभागीदारी मुहिम में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा पदाधिकारी ने की.

विज्ञापन

नशे के दुष्प्रभावों से कराया गया जागरूक

कार्यक्रम की शुरुआत प्रेजेंटेशन के माध्यम से हुई. इसमें छात्रों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया. स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशे से दूर रहने तथा विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गयी. आंकड़ों और वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने भविष्य को सुरक्षित एवं सशक्त बनाने के लिए नशे से दूरी बनाए रखने के प्रति प्रेरित किया गया.

छात्रों और शिक्षकों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने नशा मुक्ति की शपथ ली. सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने के साथ परिवार और समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों से बचाने का संकल्प लिया. इसके बाद राष्ट्रीय संकल्प समारोह के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ नशा मुक्त भारत के संकल्प-पत्र पर हस्ताक्षर किए.

युवा नेतृत्व वाली चर्चा में छात्रों ने रखे विचार

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण युवा नेतृत्व वाली चर्चा रही. इसमें छात्रों ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उपायों पर अपने विचार और सुझाव साझा किए. विद्यार्थियों ने प्रत्येक रविवार खेलकूद, कला-संस्कृति, ध्यान एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने तथा अपने साथियों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया. उन्होंने स्वयं को नशा मुक्ति अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाने की प्रतिबद्धता जतायी.

नशा मुक्त युवा विकसित भारत की ताकत

जिला युवा पदाधिकारी ने कहा कि नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं. युवाओं की सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व से ही यह जनभागीदारी आंदोलन व्यापक रूप से सफल हो सकता है. उन्होंने छात्रों से स्वयं जागरूक रहने के साथ अपने परिवार, मित्रों और समाज में भी नशा विरोधी संदेश पहुंचाने का आह्वान किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन