नालंदा : हिलसा में 40 लीटर देशी शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक जब्त

Updated:
विज्ञापन
40 लीटर देशी शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक जब्त

शराब बरामद

नालंदा के हिलसा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है. छापेमारी में 40 लीटर देशी शराब के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं.

विज्ञापन

नालंदा में हिलसा मद्य निषेध थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार देर शाम और रविवार को अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 40 लीटर देशी शराब के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में शराब तस्करी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं.

इस्लामपुर थाना क्षेत्र से पहला तस्कर गिरफ्तार

मद्य निषेध थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम इस्लामपुर थाना क्षेत्र के नया बाईपास इच्होश तकिया गांव स्थित राइस मिल के पास छापेमारी कर इच्होश तकिया गांव निवासी शंकर सपेरा (पिता- सुनील सपेरा) को 14 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.

सब्जी मंडी के समीप से दो अन्य आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद हिलसा शहर के सब्जी मंडी के समीप एक बाइक से 6 लीटर देशी शराब के साथ परवलपुर थाना क्षेत्र के मिल्कीपर गांव निवासी सौरव कुमार और रौशन कुमार को गिरफ्तार किया गया.

योगीपुर मोड़ के पास से दो और तस्करों की गिरफ्तारी

वहीं रविवार सुबह हिलसा शहर के योगीपुर मोड़ के पास एक अन्य बाइक से 20 लीटर देशी शराब बरामद करते हुए परवलपुर थाना क्षेत्र के मिल्कीपर गांव निवासी सत्येंद्र कुमार और राजीव प्रसाद को गिरफ्तार किया गया.

थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपितों के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें रविवार को न्यायिक हिरासत में बिहारशरीफ न्यायालय भेज दिया गया है. पुलिस शराब तस्करी के नेटवर्क की भी जांच कर रही है.

Also Read : डेहरी EO डॉ. विमल कुमार हत्याकांड : पत्नी ने ड्राइवर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गांव के लोगों ने की कार्रवाई की मांग


विज्ञापन
Santosh Kumar

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन